{"_id":"64c17ac5c570a2ade3015bb6","slug":"pwd-started-repair-work-of-ganganagar-bridge-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-1774-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया गंगानगर पुल की मरम्मत का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया गंगानगर पुल की मरम्मत का काम
Thu, 27 Jul 2023 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर/ढबारसी (अमरोहा)। हसनपुर के गंगानगर से बुलंदशहर को जोड़ने वाले गंगा नदी पर बने गंगानगर पुल की मरम्मत का काम आखिरकार लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। बारह वर्ष पहले बने इस पुल पर गहरे-गहरे गड्ढे होने से सरिया भी बाहर आ गया था। जिससे पुल पर हादसे की आशंका बनी रहती थी। अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से उठाया तो लोक निर्माण विभाग ने पुल की मरम्मत का काम शुरु किया है।
गंगानगर में सेतु निगम द्वारा साल 2010 में पुल का निर्माण शुरू किया गया। 2012 में पुल बनकर तैयार हो गया। लेकिन निर्माण के 12 वर्ष बाद ही गहरे गहरे गड्ढे बन गए। जिसके बाद डीएम राजेश कुमार त्यागी ने मौके का निरीक्षण किया था। पुल की देखरेख का जिम्मा बुलन्दशहर जनपद के लोक निर्माण विभाग के पास होने के चलते जिलाधिकारी ने बुलन्दशहर जनपद के अधिकारियों से पुल पर बने गड्ढों से संभावित खतरे से अवगत कराते हुए मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद बुलन्दशहर जनपद के लोक निर्माण विभाग ने मंगलवार से पुल पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विजय कुमार मित्तल ने बताया कि पुल की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। पुल की मरम्मत दो शिफ्टों में होगी। पुल से गुजरने वाले छोटे वाहन स्वामियों को परेशानी न हो इसलिए प्रथम चरण में पुल की चौड़ाई के आधे हिस्से की मरम्मत होगी तथा शेष मरम्मत दूसरे चरण में होगी।