फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   PWD executive engineer raised questions on development works in the city

शहर में हुए विकास कार्यों पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने खड़े किए सवाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
PWD executive engineer raised questions on development works in the city
अमरोहा। नगर पालिका द्वारा शहर के विभिन्न मोहल्लों में निर्माणाधीन और कराए गए कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाया गया है। यह सवाल किसी और ने नहीं बल्कि पीडब्लयूडी के अधिशासी अभियंता ने डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी को भेजे गए पत्र में उल्लेख किए हैं। उन्होंने कहा है कि अधिशासी अधिकारी निर्माण कार्यों की तकनीकी जांच कराने रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसलिए आशंका है कि या तो नगर पालिका द्वारा कार्य नहीं कराए गए हैं, या निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सही नहीं है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा शहरों में विकास कार्य के लिए 15वें वित्त आयोग की प्रत्येक वर्ष निर्दिष्ट और बुनियादी अनुदान के तौर पर रकम आवंटित करती है। नगर पालिका परिषद की ओर से वित्तीय वर्ष 2020-21 में लगभग छह करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत शहर के विभिन्न मोहल्लों में नाली, नाला, इंटरलॉकिंग, सीमेंट कंक्रीट से सड़कों का निर्माण आखिरी दौर में हैं। अधिशासी अभियंता केवी सिंह ने डीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि नगर क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यां की गुणवत्ता की जांच एसडीएम, अधिशासी अभियंता और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता की समिति द्वारा की जाती है। ताकि भुगतान से पहले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। समिति की जांच आख्या और बिल के भुगतान को सत्यापन करने के लिए पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंताओं को भेजनी होती है। पत्र के अनुसार, सहायक अभियंता एसके जैन ने अधिशासी अधिकारी को आठ और नौ नवंबर को कार्य स्थल पर तकनीकी जांच करने के लिए मोबाइल फोन से अवगत कराया था लेकिन अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार द्वारा निर्माण कार्यों की जांच कराने में रुचि नहीं ली गई है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता केवी सिंह ने आशंका जताई है कि स्पष्ट है कि या तो काम नहीं कराए गए हैं अगर कराए भी गए हैं तो गुणवत्ता सहीं नहीं हो सकती है। अधिशासी अभियंता केवी सिंह ने बताया कि प्रकरण से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है। इस मामले में ईओ का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed