फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Pushya Nakshatra tomorrow, traders expect bumper business

Amroha News: पुष्य नक्षत्र कल, व्यापारियों को बंपर व्यापार की उम्मीद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Pushya Nakshatra tomorrow, traders expect bumper business
अमरोहा। अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण योग माना जाने वाले पुष्य नक्षत्र दिवाली से एक सप्ताह पहले बृहस्पतिवार को है। इसे लेकर बाजारों में खासा उत्साह है। यह नक्षत्र खरीदारी से लेकर निवेश के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। जिले की बात की जाए तो व्यापारियों को सराफ, आटोमोबाइल, कपड़ा और फर्नीचर की बंपर खरीदारी होने की उम्मीद है। नवरात्र से करवाचौथ तक भी अच्छी सेल हुई, लेकिन, व्यापारी पुष्य नक्षत्र पर और अधिक कारोबार होने की आस लगाए हैं।
विज्ञापन

पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि दिवाली से एक सप्ताह पहले बृहस्पतिवार को पुष्य नक्षत्र का योग बन रहा है। पुष्य नक्षत्र में किए गए कार्यों को पुण्यदायी और फलदायक माना जाता है। बृहस्पतिवार को गुरु पुष्य नक्षत्र सुबह 6.35 मिनट से शुरू होगा। इसकी समाप्ति 25 अक्टूबर को सुबह 7.35 मिनट पर होगी। इस नक्षत्र में संपत्ति, सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, महालक्ष्मी की प्रतिमा, इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रालिक्स, फर्नीचर, बाइक-कार, उद्योगों के लिए जमीन, प्लॉट की खरीदारी को शुभ माना जाता है। उधर, व्यापारी वर्ग भी इस नक्षत्र को लेकर खासा उत्साहित है। कुछ सामान जैसे इलेक्ट्रानिक, फर्नीचर व बाइक आदि की बुकिंग भी की गई है। उम्मीद है कि जिले भर में करोड़ों रुपयों का व्यापार होगा।
विज्ञापन

- पितृ पक्ष के बाद नवरात्र की शुरुआत से ही सराफ मार्केट में खासी चहल पहल रही। करवाचौथ पर सराफा बाजार में और उछाल आया। सोना 80 हजार प्रति तोला और चांदी 99 हजार प्रति किलो पहुंच गई है। अब तक चांदी व सोने की अच्छी खास सेल हुई। उम्मीद है कि पुष्य नक्षत्र पर भी करोड़ों की सेल होगी। धनतेरस व दिवाली आने से सराफ व्यापारी खासे उत्साहित हैं। हालांकि, सोने चांदी का भाव अधिक होने से खरीदारी पर प्रभाव पड़ा है, लेकिन उम्मीद है कि पुष्य नक्षत्र व दिवाली पर ग्राहक दुकानों तक अवश्य पहुंचेंगे। -
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंवर विनीत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सर्राफा एसोसिएशन, अमरोहा

- नवरात्र की शुरुआत के साथ ही ऑटो सेक्टर विशेषकर दोपहिया वाहनों की खूब खरीदारी कर रहे हैं। बुकिंग भी खूब हो रही है। अब तक जिले में करीब डेढ़ हजार से अधिक बाइकों की सेल हुई। माना जा रहा है कि जिले में दोपहिया वाहनों को लेकर अब तक सात से आठ करोड़ का कारोबार हुआ है। पुष्य नक्षत्र और दिवाली तक दस करोड़ पहुंचने के पूरे आसार हैं। जिससे व्यापारियों में खासा उत्साह है।

- मोहित चौधरी, स्कूटी व बाइक व्यापारी
- अक्तूबर में कारोबारियों को दशहरा और दिवाली के त्योहार मिले हैं। इससे कपड़ा बाजार में नवरात्र से ही 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग पर व्यापार काफी बढ़ने की उम्मीद है। अनुमान के मुताबिक पुष्य नक्षत्र अच्छे कारोबार का अनुमान है। त्योहार के साथ साथ इस बार अगले महीने शुरू हो रही सहालग से भी बाजार को पिछले साल के मुकाबले 30-40 प्रतिशत ग्रोथ का अनुमान है। - खत्री मनोज टंडन, कपड़ा व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article