फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   pushpul passenger dismis

पुशपुल पैसेंजर रद्द, अवध आसाम एक्सप्रेस का बदला रूट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
pushpul passenger dismis
अमरोहा। देरी से चल रही ट्रेनों के बीच रेलवे के अचानक फरमान से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। अचानक पुशपुल पैसेंजर निरस्त कर दी गई। वहीं डिब्रूगढ़ से लालगढ़ को जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया है। जबकि राज्यरानी एक्सप्रेस और सत्याग्रह एक्सप्रेस पहले से निरस्त थी। ऐसे में शुक्रवार को रेलयात्रियों के लिए परेशानी भरा रहा।
विज्ञापन

दिल्ली-मुरादाबाद रेल मार्ग पर ट्रैकों की मरम्मत कार्य के चलते पुशपुल पैसेंजर (54055-56) को शुक्रवार को रद्द कर दिया है। इसके अलावा डिब्रूगढ़ से लालगढ़ तक जाने वाली अवध असम (15909) का रूट बदल दिया। इस ट्रेन को भी मरम्मत कार्य के चलते लखनऊ से कानपुर होते हुए गाजियाबाद के रास्ते रवाना किया गया। इन दोनों ट्रेनों की स्थिति से अंजान यात्री समय से पहले ही स्टेशन पर जाकर बैठ गए, लेकिन जब पूछताछ केंद्र पर ट्रेन के रद्द होने की जानकारी लगी तो वह मायूस हो गए। वहीं राज्यरानी एक्सप्रेस और सत्याग्रह एक्सप्रेस शुक्रवार को पहले से निरस्त थी। दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुशपुल पैसेंजर से अधिकांश स्थानीय यात्री सफर करते है, जो लोधीपुर, हकीमपुर, चक्कालीलेट, कैलसा, अमरोहा, काफुरपुर, महेशरा, गजरौला, कांकाठेर स्टेशनों से चढ़ते-उतरते है। ट्रेन के रद्द रहने पर यात्रियों को अन्य साधनों के जरिए अपने गंतव्य को रवाना होना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते पुशपुल पैसेंजर निरस्त रही। इसके साथ ही अवध असम रूट डायवर्ट के चलते अमरोहा नहीं पहुंची। जिससे रेलयात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

एक घंटा से ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे है। लेकिन पुशपुल सवारी गाड़ी आज निरस्त थी। इसके चलते अब नजीमाबाद पैसेंजर से हकीमपुर जाऊंगा। पहले से इसकी जानकारी नहीं थी। - नरपत सिंह, रेलयात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

पुशपुल पैसेंजर से मुरादाबाद जाना था। लेकिन पुशपुल पैसेंजर निरस्त कर दी गई। इसके चलते अब नजीबाबाद पैसेंजर का इंतजार कर रहे है। अगर ट्रेन निरस्त करनी थी तो इसकी पहले जानकारी देनी चाहिए थी। - गौरव चौधरी, रेल यात्री

ये ट्रेनें रही लेट
अमरोहा। मुजफ्फरपुर से आनंद बिहार को चलने वाली सदभावना एक्सप्रेस (14007) साढ़े तीन घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस (14511) डेढ़ घंटा, अवध असम (15910) तीन घंटे की देरी से अमरोहा स्टेशन पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed