फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Punishment for molestation is five shoes

छेड़छाड़ की सजा पांच जूते: गांव के युवकों ने छात्राओं को रास्ते में रोका, पंचायत ने आरोपियों को सुनाई सजा

Thu, 18 May 2023 09:29 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 18 May 2023 09:29 PM IST
सार

गांव में पंचायत का दौर चला। जिसमें दोनों आरोपियों को पांच-पांच जूते मारने की सजा सुना कर मामला रफा-दफा कर दिया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन
Punishment for molestation is five shoes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के सैदनगली थानाक्षेत्र में स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही कक्षा 11 की दो छात्राओं के साथ गांव के ही युवकों ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर हाथापाई की। छात्राओं के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर आ गए और दोनों आरोपियों की धुनाई की। बाद में गांव में पंचायत का दौर चला। जिसमें दोनों आरोपियों को पांच-पांच जूते मारने की सजा सुना कर मामला रफा-दफा कर दिया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन

 

बुधवार की दोपहर दो छात्राएं पास के गांव के इंटर कॉलेज से पढ़कर पैदल घर लौट रही थीं। दोनों छात्राएं बातें करते हुए चल रही थीं। रास्ते में गांव के दो युवक पीछे से आए और छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करते हुए छात्राओं ने शोर मचा दिया। खेतों पर काम कर रहे किसान मौके पर पहुंच गए और दोनों आरोपियों को पकड़ कर उनकी धुनाई की। 

विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों को पकड़कर गांव ले जाया गया। मामले को निपटाने के लिए गांव में पंचायत बैठ गई। पंचों ने आरोपियों को पांच पांच जूते मारने की सजा सुनाई। छात्राओं ने दोनों युवकों को सबके सामने जूते मारे और भविष्य में ऐसी गलती कभी नहीं करने की नसीहत दी। इसके बाद मामले को रफा-दफा कर दिया गया। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। जांच कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed