{"_id":"68e1866278871852e00c166a","slug":"protest-starts-petition-to-end-love-jihad-law-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-149104-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: लव जिहाद कानून खत्म करने की याचिका का विरोध शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: लव जिहाद कानून खत्म करने की याचिका का विरोध शुरू
Sun, 05 Oct 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। लव जिहाद कानून खत्म किए जाने के लिए डाली गई याचिका को खारिज करने के लिए पंचदशनाम अखाड़ा के नरोत्तम गिरि महाराज ने कहा कि इस कानून के कारण बहन-बेटियों की सुरक्षा हुई है। उनको प्रलोभन के बल पर धर्म परिवर्तन कराने वालों पर कार्रवाई की गई। सनातन धर्म के लोगों को एकत्र कर 11 अक्तूबर को डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा।
पंचदशनाम आवाहन अखाड़ा श्री क्षेत्र काशी के नरोत्तम गिरि महाराज ने शनिवार दोपहर 3 बजे कुमराला चौकी के निकट एक मैरिज हॉल में प्रेस वार्ता की। इस दौरान पूर्णागिरि महाराज, रणजीत गिरि महाराज भी उनके साथ थे। प्रेसवार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि लव जिहाद देश में बड़े पैमाने पर चल रहा है। सनातन विरोधियों के मंसूबों को ध्वस्त करने के लिए केंद्र सरकार के बनाए कानून से बड़ी संख्या में आरोपियों पर कार्रवाई हुई, लेकिन अब इस कानून को समाप्त किए जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली गई है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मांग की कि इस याचिका को खारिज किया जाए। उन्होंने लोगों से इस याचिका के विरोध में आवाज उठाने का आह्वान किया। कहा कि वह लोगों को इसके लिए जागरूक करेंगे। 11 अक्तूबर को
डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मौके पर प्रांत गौरक्षा प्रमुख हेमंत सारस्वत, जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, जिला मंत्री विपिन शर्मा, जिला संयोजक कुशल चौधरी, जिला बल उपासना प्रमुख अखिलेश भाटी, जिला सह सुरक्षा प्रमुख रणवीर सिंह जाटव, पीयूष चौधरी, योगेश चौधरी आदि मौजूद रहे।