फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of nhakeu bhanu workers on 3 september

भाकियू भानु का कलक्ट्रेट परिसर में तीन सितंबर को प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
protest of nhakeu bhanu workers on 3 september
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन भानु की बैठक मुनीमपुर स्थित प्राथमिक स्कूल परिसर में हुई। बैंकों द्वारा केसीसी पर अधिक ब्याज वसूलने पर चिंता जाहिर की गई। इसके अलावा नकली दवाओं के बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई। मांगों के समर्थन में तीन सितंबर को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन का एलान किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि केसीसी पर अधिक ब्याज वूसला जा रहा है। बैंकों की मनमानी पर रोक लगाए वरना किसान अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन शुरू करेगा। जिला संरक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा के सम्मान निधि से 88 हजार किसान वंचित है। जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने कहा कि किशोरी और महिलाओं का सर्वाधिक दिक्कते हो रही है। निरंकार सिंह ने कहा कि किसानों के बिजली के बिल को माफ किया जाए। नलकूप के बिजली बिल को खत्म करे। जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह ने कहा शुगर मिल प्रबंधन किसानों के भुगतान में आनाकानी कर रही है। महिपाल सैनी ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं की खुलेआम बिक्री हो रही है। इससे कैंसर और खुजली समेत मानसिक रोग से सर्वाधिक लोग पीड़ित हैं। इस दौरान डाल चंद सैनी, दिनेश कुमार, सती राम सैनी, महावीर यादव, लल्लू सिंह, चंद्रपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, शीशराम सिंह, राम प्रजापति, बलबीर पाल, जितेंद्र चौहान, ओमवीर सिंह, यशवीर चौहान, रवि चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed