फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of advocate

तहसील में वकीलों  ने तालाबंदी की

Tue, 12 Jul 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा Updated Tue, 12 Jul 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
protest of advocate
धनौरा में रजिस्टार कानूनगो के ट्रांसफर की मांग को लेकर जुलूस निकालते अधिवक्ता।

विज्ञापन
रजिस्ट्रार कानूनगो के स्थानांतरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अधिवक्ताओं ने सोमवार को तहसील में तालाबंदी की। हाँलाकि एसडीएम ने भ्रष्टाचार के आरोपी रजिस्ट्रार कानूनगो ओमपाल सिंह का ट्रांसफर कानूनगो गजरौला के पद पर कर दिया है लेकिन अधिवक्ता उसके तहसील से बाहर स्थानांतरण से कम पर राजी नहीं हैं। अधिवक्ताओं ने हड़ताल जारी रखने का एलान किया है।

तहसील के अधिवक्ता रजिस्ट्रार कानूनगो ओमपाल सिंह के ट्रंासफर की मांग को लेकर पिछले 20 दिन से हड़ताल पर हैं। अधिकारियों से कई दौर की वार्ता के बाद भी कोई हल नहीं निकल पाया है। अधिवक्ताओं ने सोमवार को तहसील की तालाबंदी का एलान किया था। सोमवार की सुबह तहसील खुलते ही अधिवक्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। रजिस्ट्री कार्यालय, चकबंदी कार्यालय समेत तहसील के समस्त कार्यालयों में तालाबंदी कर दी गई।
विज्ञापन


दूसरी ओर एसडीएम आजाद भगत सिंह ने जानकारी दी कि ओमपाल सिंह को सीट से हटाकर उनको कानूनगो गजरौला बना दिया गया है लेकिन अधिवक्ताओं ने ओमपाल सिंह के तहसील से बाहर ट्रांसफर होने पर ही हड़ताल समाप्त करने की बात कही है। इस अवसर पर प्रदीप अग्रवाल, बरन सिंह, संदीप गुप्ता, तिलकराज चौहान, अनिल शर्मा, धर्मेंद्र यादव, सुंदर सिंह, रोहताश सिंह, ओमवीर सैनी, सैयद हुसैन हैदर, आलोक भारती, अली रफी, राजीव त्रिवेदी, सर्वेश शर्मा, सुभाष त्यागी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed