फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest

नट बिरादरी के लोगों का एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
protest
अमरोहा पुलिस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते गजाना के नट समाज के लोग। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र के गजाना गांव में चौहान और नट बिरादरियों के बीच खूनी संघर्ष के बाद दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है। लेकिन, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए नट बिरादरी के लोगों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। जमकर हंगामा किया। जल्द गिरफ्तारी नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दरअसल अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव गजाना में बुधवार की रात चौहान और नट बिरादरी के लोगों के बीच मारपीट हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों तरफ से सात लोगों पर एसीआर दर्ज की थी। इसके बाद गुरुवार की शाम पट्टे की जमीन को लेकर दोनों बिरादरी के लोगों में मारपीट हो गई थी। नट बिरादरी के लोगों ने चौहान पक्ष हमला कर लाठी-डंडों से पिटाई करने का आरोप लगाया था। बलवा में नट बिरादरी के अर्जुन, दिलीप, अशोक, महावीर, ज्योति सहित पांच लोग लहूलुहान हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसमें दिलीप को बेहोशी की हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने नट बिरादरी के अर्जुन की तहरीर पर चौहान बिरादरी के निकिल, नीलू, दिलावर, अंकित, अर्जुन, विनित, नवनीत, गौरव, अतुल, विकास, संजीव, हिमांशु, कपिल, मनदीप सहित चौदह लोगों पर बलवा और एससीएसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। लेकिन, किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस की कार्यशैली से नाराज नट बिरादरी के लोगों शनिवार को एकत्र होकर पुलिस ऑफिस पहुंचे। यहां पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। एसपी को शिकायती पत्र देकर जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed