फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Protest against the demand to buy wheat till July 15

15 जुलाई तक गेहूं खरीदने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Protest against the demand to buy wheat till July 15
अमरोहा/हसनपुर/सैदनगली। गेहूं खरीद की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने जिले में कई जगहों पर प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर हमला बोला। कहा कि की किसानों से 15 जुलाई तक गेहूं खरीदा जाए। उन्होंने दाउद सराय, दीपपुर, अलीपुर भूड़ शकी, ढक्का मोड़, भदौरा, हसनपुर स्थित मंडी समिति के क्रय केंद्र में प्रदर्शन किया। दावा किया कि 30 से 35 क्विंटल गेहूं खरीदा जा रहा है खरीद की क्षमता को बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने कहा कि अभी अधिकांश किसानों के गेहूं की खरीद नहीं हो पाई है। पंचायत चुनाव की वजह से गेहूं खरीद पिछड़ गई थी। कोरोना महामारी व मंहगाई के चलते किसान की हालत पहले से ही बहुत खराब है। ऐसे में उसकी फसल की खरीद न हो पाने व औने पौने दामो में गेहूं बेचने के लिए मजबूर होने जैसे स्थिति किसानों की कमर तोड़ रही है। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष तारिक मोहम्मद खान, विनोद सक्सेना, जयपाल जाटव, हरिओम पुष्कर, डॉ. अहमद मुर्तजा, मकसुर अहमद, नदीम अंसारी, दीपक गौतम, जवर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शकील अहमद, समीर खान, महताब अली, शैलेश गौतम, राहुल गौतम, चुन्नू गौतम, विपिन गौतम, आफताब अंसारी, वसीम अंसारी, अंसार बाबू, मांगे गुर्जर, बेगराज गुर्जर, मोहम्मद आरिफ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed