{"_id":"67ba1cab951f2c769b000574","slug":"property-dealer-killed-one-injured-in-road-accident-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-134868-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सड़क हादसे में प्रॉपर्टी डीलर की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सड़क हादसे में प्रॉपर्टी डीलर की मौत, एक घायल
Sun, 23 Feb 2025 12:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। सड़क हादसे में बाइक सवार प्रॉपर्टी डीलर कमर खान (45) की मौत हो गई। जबकि उनके दोस्त घायल हो गए। घायल का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
मृतक कमर खान हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर के रहने वाले थे। प्रोपर्टी डीलर कमर खान शुक्रवार की शाम को गजरौला निवासी अपने दोस्त शकील के साथ बाइक पर सवार होकर हसनपुर की तरफ जा रहे थे। आगापुर प्याऊ के पास उनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कमर खान को मुरादाबाद रेफर कर दिया। जहां शनिवार की सुबह को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक ने अपने पीछे तीन बच्चे छोड़े हैं। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।