{"_id":"66970c505c1ed543700795e4","slug":"procession-of-couples-recovered-from-bada-darbar-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-122200-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बड़ा दरबार से बरामद हुआ जोड़ियों का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बड़ा दरबार से बरामद हुआ जोड़ियों का जुलूस
विज्ञापन
अमरोहा। नौ का जोड़ियों का जुलूस मोहल्ला बड़ा दरबार स्थित अजाखाना शम्स अली खां से बरामद हुआ। जगह-जगह जुलूस का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
मंगलवार को जोड़ियों का यह जुलूस चार बजे बरामद हुआ। जोड़ियों के पीछे अजादार मशहूर मुनाकिब ए दोस्त इब्ने साकिये कौसर हुसैन हैं, पढ़ते हुए चल रहे थे। जोड़ियों का यह जुलूस अजाखाना मौहम्मद युसूफ मंडी चौब, बड़ा बाजार पहुंचा। यहां बाबा श्री गंगानाथ पर जोड़ियों पर फूल माला डाली और चादर दी गई। इसके बाद जुलूस जट बाजार होता हुआ कटकुई स्थित अजाखाना दोस्त अली पहुंचा। जहां अजादारों ने नजरे हुसैन पेश की। जोड़ियों को उनके खास मकाम पर रखा। जुलूस के आगे हुसैनी बाजा था। इसके पीछे अजादार जोड़ियां उठाकर चल रहे थे। जगह-जगह जुलूस का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
जुलूस का संचालन अंजुमने असगरी दरबारे कलां कर रही थी। जुलूस अंजुमन तहफ्फुजे अजादारी के संयोजन में निकाला गया। जुलूस में लियाकत अली, बाकर रजा, नदीम नकवी, कासिम जैदी आदि रहे।
-- --