फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   probe of wall of sports stadium

निर्माण सामग्री और सरिया का नमूना लेकर गई टीम, प्रयोगशाला में होगी जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
probe of wall of sports stadium
अमरोहा। स्पोर्ट्स स्टेडियम की दीवार गिरने के मामले में शासन की गंभीरता से अफसर हरकत में हैं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की सिविल इंजीनियरिंग विभाग की टीम गुरुवार को जिले में आई। उसने सरिया और निर्माण सामग्री के नमूने लिए। उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा है। इसके बाद जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई होगी। टीम के दस्तक से कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और ठेकेदार हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

19 जुलाई की दोपहर मानसून की पहली बारिश में स्टेडियम की दीवार गिर गई। मामले में डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कड़ा रुख अपनाया। एसडीएम सदर विवेक यादव, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केवी सिंह और आरईडी के अधिशासी अभियंता विपिन कुमार से स्थलीय निरीक्षण कराया। टीम की जांच में मानकों की अनदेखी सामने आई। इस संबंध में देहात थाने में कार्यदायी संस्था के तीन अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। फिलहाल कार्यदायी संस्था काम कराने में जुटी है। शासन की सख्ती के बाद गुणवत्ता की जांच के लिए महकमा सक्रिय हो गया है। शासन ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग को जांच के लिए जिम्मेदारी दी है। गुरुवार को तीन सदस्यीय टीम स्टेडियम में पहुंची। उसने स्टेडियम का जायजा लिया। निर्माण सामग्रियों की चेक किया। इसके साथ ही सहायक और अवर अभियंता से जानकारी ली। इसके बाद टीम नमूनों को लेकर चली गई। अब उसकी गुणवत्ता की जांच की जाएगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी नूर हसन ने बताया कि अलीगढ़ से सिविल इंजीनियरिंग विभाग की टीम आई थी। निर्माण सामग्री और सरिया का नमूना लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed