फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Privatisation of electricity department is wrong: Kataria

बिजली विभाग का निजीकरण करना गलत : कटारिया

Sun, 15 Dec 2024 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 15 Dec 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Privatisation of electricity department is wrong: Kataria
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी अमरोहा की ओर से पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता की गई। इसमें कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ 18 दिसंबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। भाजपा सरकार बिजली का निजीकरण किया जा रहा है, जो गलत है।
ओमकार कटारिया ने कहा कि भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। अपनी नाकामी छिपाने के लिए सिर्फ धार्मिक तुष्टीकरण की नीति अपना रही है। भाजपा की सरकार बिजली का निजीकरण करने जा रही है, जो गलते है। इससे बिजली महंगी होगी। जिससे आम आदमी पर भार बढ़ेगा। आगरा और ग्रेटर नोएडा में बिजली का निजीकरण असफल साबित हो चुका है। वहीं, देश में किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। गेहूं की बुवाई के समय डीएपी खाद पूरे प्रदेश में नहीं है। जिससे गेहूं की बुवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

प्रदेश में गन्ना किसानों का 7000 करोड़ रुपये से ज्यादा आज भी बकाया है। सरकार अभी तक गन्ने का रेट घोषित नहीं कर पाई है। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष तारीक मोहम्मद खान, जिला कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सक्सेना, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अकरम नवाज अली, डॉक्टर इरफान सैफी, जिला सचिव बब्बन हुसैन, फिरासत सैफी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed