फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Private hospital operator accused of rape arrested

दुष्कर्म का आरोपी निजी अस्पताल संचालक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Private hospital operator accused of rape arrested
गजरौला(अमरोहा)। मुकदमा वापस लेने के लिए निजी अस्पताल संचालक की पत्नी से रुपये मांगने, मांग पूरी नहीं होने पर बहाने से बुलाकर साथियों संग मिलकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नामजद आरोपी भी निजी अस्पताल संचालक है। सामूहिक दुष्कर्म के इस केस में अभी तीन आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव सुल्तानपुर बीरान निवासी मुस्तफा गजरौला थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे निजी अस्पताल चलाते हैं। उनके खिलाफ अक्तूबर में जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर निवासी एक निजी अस्पताल संचालक की पत्नी ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। एफआईआर के मुताबिक पीड़िता के पति के खिलाफ गजरौला थाने में केस दर्ज था। आरोप है कि निजी अस्पताल संचालक मुस्तफा व शहवाजपुर डोर निवासी युवक और एक युवती ने फोन कर समझौता करने के लिए गजरौला बुलाया। धमकी दी कि नहीं आने पर उसके पति की हत्या कर देंगे। इस पर पीड़िता 27 सितंबर को गजरौला थाना क्षेत्र में ख्यालीपुर ढाल पहुंची थी। वहां से एक लग्जरी कार में बैठाकर उसे हाईवे किनारे एकांत में ले जाया गया और निजी अस्पताल संचालक मुस्तफा व शहवाजपुर डोर निवासी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। शोर मचाने पर हत्या की धमकी दी थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि रविवार को मिली सूचना पर दरोगा प्रेमपाल सिंह आरोपी मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया। अन्य तीन की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed