{"_id":"66de45d181f8a6c3e9035f54","slug":"private-colonizers-are-applying-for-maps-in-mda-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-125327-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: एमडीए में मानचित्र के लिए निजी कॉलोनाइजर कर रहे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: एमडीए में मानचित्र के लिए निजी कॉलोनाइजर कर रहे आवेदन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
निजी कॉलोनाइजर मानचित्र पास कराने के लिए एमडीए में आवेदन कर रहे हैं। उन्होंने अपनी कॉलोनी का ले आउट बनवाकर आवेदन किया है। एमडीए के वीसी की हिदायत और सख्ती के बाद चार कॉलोनाइजर ने स्थानीय कार्यालय में आवेदन किया है।
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कई अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कराईं। हिदायत दी कि बिना मानचित्र पास कराए कोई भी काम नहीं होने दिया जाएगा। इस पर नगर और आसपास के गांवों में रहने वाले कॉलोनाइजर दबाव बनाने के लिए मुरादाबाद कार्यालय में जाकर वीसी शैलेष कुमार से मिले। अपनी बात रखी। कहा, नई कॉलोनी भले ही विकसित न होने दी जाए, मगर पुरानी कॉलोनी में कुछ रियायत दी जाए। उन्होंने कमिश्नर से भी गुहार लगाई, लेकिन उनको राहत नहीं मिली। उनसे साफ कहा गया कि कॉलोनी विकसित करने के लिए उसका ले आउट बनवाकर गजरौला की एमडीए कॉलोनी स्थित कार्यालय से मानचित्र पास कराना अनिवार्य है। एमडीए के सख्त रुख के बाद कॉलोनाइजर मानचित्र पास कराने के लिए आवेदन करने लगे हैं। वीसी ने बताया कि अब तक चार कॉलोनाइजर ने ले आउट जमा कर मानचित्र पास कराने के लिए आवेदन किया है। मौके पर जाकर स्टाफ देखेगा कि उनका ले आउट सभी मानक पूरे कर रहा है या नहीं। मानक पूरे होने पर उनको अनुमति प्रदान की जाएगी।