फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Preparations for third and fourth railway lines; land acquisition to take place in 46 villages.

Amroha News: तीसरी-चौथी रेल लाइन की तैयारी, 46 गांवों में होगा भूमि अधिग्रहण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Preparations for third and fourth railway lines; land acquisition to take place in 46 villages.
अमरोहा। दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए गाजियाबाद-मुरादाबाद रेलखंड के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने की तैयारी तेज हो गई है। परियोजना के तहत अमरोहा जिले के 46 गांवों में भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने प्रभावित गांवों की सूची जिला प्रशासन को भेज दी है। हालांकि, प्रशासन ने गाटा संख्याओं के मिलान के लिए रेलवे से राजस्व नक्शे और अन्य आवश्यक अभिलेख मांगे हैं।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार नई रेल लाइन बनने से इस व्यस्त रेलखंड पर ट्रेनों का दबाव कम होगा और भविष्य में अधिक यात्री व मालगाड़ियों का संचालन संभव हो सकेगा। फिलहाल रेलवे बोर्ड ने प्रभावित गांवों की सूची उपलब्ध कराई है, जबकि अधिग्रहण की प्रशासनिक प्रक्रिया अगले चरण में शुरू होगी।
विज्ञापन

प्रशासन का कहना है कि रेलवे बोर्ड से विस्तृत प्रस्ताव मिलने के बाद संबंधित गांवों में गाटा संख्या के आधार पर सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के बाद यह तय होगा कि किस किसान की कितनी भूमि परियोजना में आएगी और उसी के अनुरूप अधिग्रहण की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिले में गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार के लिए भी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में कई गांवों के किसान दो बड़ी आधारभूत परियोजनाओं से प्रभावित होंगे।
---
प्रस्ताव मिलते ही शुरू होगा गाटा सर्वे
जिला प्रशासन के मुताबिक अभी रेलवे ने केवल प्रभावित गांवों की सूची उपलब्ध कराई है। भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद राजस्व विभाग गाटा संख्या के आधार पर सर्वे करेगा। इसके बाद प्रभावित किसानों की सूची तैयार होगी और मुआवजा प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
---
रेल ट्रैफिक का दबाव कम करने की है योजना
गाजियाबाद-मुरादाबाद रेलखंड उत्तर रेलवे के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। तीसरी और चौथी रेल लाइन बनने से यात्री और मालगाड़ियों के संचालन में सुविधा होगी। इससे ट्रेनों की समयबद्धता सुधरेगी और भविष्य में अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन का रास्ता भी खुलेगा।
---
इन गांवों में होगा भूमि अधिग्रहण
रेलवे की सूची में काफूरपुर, नरैना कलां, भटपुरा माफी, जलीलपुर मुलकटा, महेशरा, शेखूपुर शुमाली, शाहपुर बुजुर्ग, भानपुर खालसा, अलीपुर भूड़ शुमाली, अफजलपुर गोसाईं, रुस्तमपुर खादर, मोहरका, चौबारा, शहबाजपुर डोर, कांकाठेर, ओसिता एहतमाली, जगदेपुर, पायंती कलां, सिरसा मोहन, नौरंगी, मुजफ्फरपुर पट्टी, सिरसा मनिहार, वाजिदपुर, चककालीलेट, कासिमपुर जट, लोदीपुर बंजारा, मोहड़ी जट, पृथ्वीपुर कलां, कैलसा, उमर मोहम्मदपुर, अदलपुर ताज, तेलीपुरा माफी, केशोपुर, उमरपुर, धनौरी अहीर, सलेमपुर हामनगर, अमरोहा खास चुंगी, गुलड़िया, खालकपुर खादर, सदलपुर, गफ्फारपुर, धकटोड़ा, चांदनगर समेत कुल 46 गांव शामिल हैं।

---
रेलवे से गांवों की सूची मिली है लेकिन अभी राजस्व नक्शा और दूसरी जरूरी अभिलेख मांगे गए हैं। जिनके आधार पर ही गाटा संख्याओं का मिलान किया जाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-करमेंद्र सिंह, विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed