फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Prayed for the long life of her husband

Amroha News: पूजा कर पति की लंबी आयु की कामना की

Wed, 28 May 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 28 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Prayed for the long life of her husband
अमरोहा। ज्येष्ठ अमावस्या पर सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री की विधि-विधान से पूजा की। पति के दीर्घ आयु होने की मन्नत मांगी।
विज्ञापन

मंगलवार को महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा करने के बाद कच्चा सूत से फेरी दी। इसके बाद वट सावित्री की कथा सुनी। माना जाता है कि इस दिन सावित्री ने यमराज से अपने पति के प्राण बचाए थे, तभी से यह व्रत चलता आ रहा है। यह व्रत पति के दीर्घायु के अलावा संतान प्राप्ति के लिए भी रखा जाता है। नीता माहेश्वरी ने कहा कि आज के दिन सावित्री ने यमराज से अपने पति के लिए कठिन तपस्या कर अपने पति सत्यवान का प्राण वापस लाई थी। तभी से सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए वट वृक्ष की पूजा अर्चना करती हैं।
विज्ञापन

मेधा माहेश्वरी ने कहा कि सावित्री ने यमराज से लड़कर अपने कठिन तपस्या से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस लाई थी। इसी प्रेरणा से वट सावित्री व्रत रखा जाता है। पूनम खटोड़ ने कहा कि इस दिन वट वृक्ष की पूजा करने से महिलाओं के सुखद वैवाहिक जीवन की इच्छाएं पूरी होती हैं। वैवाहिक जीवन में आने वाली किसी भी प्रकार की कठिनाई या रुकावट समाप्त हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article