{"_id":"6681df0aac86eecaac032b94","slug":"pratapgarh-police-raided-several-villages-in-the-district-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-121264-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: प्रतापगढ़ पुलिस ने जिले के कई गांवों में मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: प्रतापगढ़ पुलिस ने जिले के कई गांवों में मारे छापे
विज्ञापन
अमरोहा। प्रतापगढ़ जिले के थाना हथगंवा की पुलिस टीम ने कोतवाली डिडौली, थाना नौगांवा सादात, रजबपुर क्षेत्र के कई गांवों में दबिश देकर संदिग्धों से पूछताछ की। पुलिस टीम शनिवार को जिले में पहुंची थी।
शनिवार को दारोगा राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोतवाली डिडौली में आमद दर्ज कराई थी। टीम ने क्षेत्र के गांव चौधरपुर, मिलक गौसपुर, पांयती कलां में कई लोगों के घर दबिश दी। उनके घर पर खड़े ट्रैक्टर के कागजात देखे। ट्रैक्टर स्वामियों से उन्हें ट्रैक्टर खरीदने के बारे में बताया। उसके बाद टीम ने नौगांवा सादात के याहियापुर, कताई मिल अड्डा, जब्दा व खेड़़का गांव में कई लोगों से पूछताछ की। तीन लोगों को हिरासत में लेकर भी पूछताछ की। टीम की कार्रवाई रविवार सुबह को भी जारी रही। प्रतापगढ़ पुलिस ने रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव अतरासी में पूछताछ की।
किराये पर लाए थे ट्रैक्टर...
थाना नौगांवा सादात प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांवाें में प्रतापगढ़ जिले के हथगवां थाना की पुलिस ने यहां छापे की कार्रवाई की है। जनपद में एक्सप्रेस वे पर भराव का काम के बहाने ठेकेदार हथगवां थाना क्षेत्र गांव के 35 किसानों से उनके ट्रैक्टर-ट्राली किराये पर लेकर आए थे। ठेकेदार के द्वारा भुगतान न करने पर पीड़ितों किसानों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूछताछ को लेकर पुलिस टीम ने कार्रवाई की है।