{"_id":"5e3afe718ebc3ee60761112b","slug":"pradhan-jpnagar-news-mbd338861056","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनाजिर बने एवजाबाद के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनाजिर बने एवजाबाद के प्रधान
विज्ञापन
अमरोहा। ग्राम प्रधान उपचुनाव के परिणाम को लेकर बुधवार की सुबह ब्लॉक में प्रत्याशी और उनके समर्थकों की भीड़ लग गई। कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती हुई। दो घंटे तक चली मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हुई। अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर मुनाजिर ग्राम प्रधान पद पर विजयी घोषित हुए। नवनिर्वाचित प्रधान के नाम की घोषण समर्थकों का खुशी का ठिकाना न रहा। समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया। आरओ ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। चार प्रत्याशी मैदान में थे, लिहाजा दो की जमानत जब्त हो गई।
अमरोहा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत एवजाबाद और गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बांसका कला में ग्राम प्रधान के पद रिक्त पड़े थे। यहां के ग्राम प्रधानों को विभिन्न लापरवाहियों के चलते बर्खास्त कर दिया गया था। तीन फरवरी को ग्राम प्रधान पद पर उपचुनाव हुआ। दोनों ग्राम पंचायतों में सात प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान के दौरान वोटिंग के लिए ग्रामीणों में गजब का उत्साह दिखाई दिया था। एवजाबाद में 75.59 प्रतिशत और बांसका कला में 77 फीसद वोटिंग हुई थी। करीब 36 घंटे प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में कैद रही। बुधवार की सुबह आठ बजे तक मतगणना हुई। लिहाजा सुबह से ही प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ ब्लॉक में पहुंच गए। लेकिन यहां पहले से तैनात पुलिस ने भीड़ को दूर दिया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। एवजाबाद के लिए के करीब दो घंटे मतगणना चली। इसके बाद नवनिर्वाचित प्रधान के नाम की घोषण हुई। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि मुनाजिर को 713 वोट मिले। जबकि दूसरे नंबर पर रहे सुरेश को 324 मत प्राप्त कर हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं, जन्नत को 27 और दिनेश को मात्र 5 वोट मिल सके। जबकि मतगणना के दौरान 34 वोट निरस्त पाए गए। लिहाजा मुनाजिर 389 वोटों से विजयी घोषित हुए। आरओ अवधेश कुमार ने विजय प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दिया। जीत की घोषण होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मतगणना के दौरान बीडीओ शक्ति सरन श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत विमल कुमार, एआरओ अफसर अली आदि मौजूद रहे।