फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Practical examination of nine students missed due to lack of information

सूचना नहीं मिलने पर छूटी नौ विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Practical examination of nine students missed due to lack of information
रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय द्वारा बीए प्रथम वर्ष में शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा की सूचना नहीं देने के कारण नौ विद्यार्थियों की परीक्षा छूट गई। प्रयोगात्मक परीक्षा देने से वंचित रह गए परीक्षार्थियों को 1250-1250 रुपये जमा करने पड़ेंगे। तब जाकर उनकी परीक्षा की जाएगी। उनकी प्रयोगात्मक परीक्षा कब और कहां की जाएगी, इसकी तारीख तय नहीं है।
विज्ञापन

नगर स्थित राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में 62 विद्यार्थियों पर अन्य विषयों के साथ ही शारीरिक शिक्षा विषय भी है। सेना, अर्ध सैनिक बलों और पुलिस में जाने की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों का शारीरिक शिक्षा विषय सबसे प्रिय माना जाता है। कारण प्रयोगात्मक परीक्षा में अच्छे अंक आ जाते हैं। जिससे नौकरी पर जाने में आसानी रहती है। महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विषय की प्रयोगात्मक 16 जून को कराई गई। 62 विद्यार्थियों में से 51 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। नौ विद्यार्थियों की शारीरिक शिक्षा विषय की प्रयोगात्मक छूट गई। जिन छात्र-छात्राओं की परीक्षा छूट गई है, उनका कहना है कि महाविद्यालय द्वारा परीक्षा की सूचना नहीं दी गई। इस कारण वह महाविद्यालय में प्रयोगात्मक परीक्षा देने से वंचित रह गए हैं। वंचित रह गए प्रत्येक विद्यार्थी को 1250-1250 रुपये जमा करने पड़ेंगे। तब जाकर उनकी परीक्षा की जाएगी। विद्यार्थियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। महाविद्यालय ने विद्यार्थियों को बताया कि जिनकी परीक्षा छूट गई है, उनकी परीक्षा 28 जून के बाद की जाएगी, लेकिन यह नहीं बताया गया कि परीक्षा कब और कहां की जाएगी। अभी तक यह चर्चा चल रही है कि उनकी परीक्षा अमरोहा या मुरादाबाद में आयोजित की जाएगी। भीषण गर्मी में अमरोहा या मुरादाबाद परीक्षा की गई तो विद्यार्थियों को और परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed