फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Prabhatpheri started with the slogan of Hare Rama Hare Krishna

Amroha News: हरे रामा-हरे कृष्णा के उद्घोष के साथ निकली प्रभातफेरी

Tue, 21 Jan 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 21 Jan 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Prabhatpheri started with the slogan of Hare Rama Hare Krishna
अमरोहा।
विज्ञापन

श्री रामायण संकीर्तन मंडल की ओर से सोमवार को हरे रामा हरे कृष्णा के उद्घोष के साथ प्रभातफेरी निकाली गई, जो मंदिर श्री बाबा गंगा नाथ से रामनाम का उच्चारण करते हुए निकली। श्रीराम के भजनों पर श्रद्धालु नाचते हुए चल रहे थे। जगह-जगह प्रसाद का वितरण किया गया।
प्रभातफेरी मंदिर श्री बाबा गंगानाथ से शुरू होकर तहसील रोड, चौक, कुरेशी, वासुदेव तीर्थ स्थल पहुंची। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद प्रभातफेरी बैंक कॉलोनी, मेहम्मदीसराय, कटरा बख्तावर सिंह, काली पगड़ी, चौक, तहसील होते हुए कूचा खत्रियान पहुंची। यहां प्रखर चौहान, नरेंद्र चौहान ने स्वागत किया।
विज्ञापन

इसके बाद प्रभात फेरी मंदिर श्री बाबा गंगा नाथ पहुंचकर संपन्न हुई। प्रभातफेरी में मेरी झोपड़ी के भाग आज जाग जाएगे, राम आएंगे, राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊं गली गली, शिव शंकर चले कैलाश बुुंदिया पड़ने लगी आदि भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। प्रभातफेरी में अनिल गौतम, संदीप रस्तौगी, प्रदीप भटनागर, विकास व्यास, उमेश पाठक और सागर गुप्ता ने भजन सुनाए। डाॅ. अनिल रायपुरिया ने सुंदरकांड की चौपाइयों का उच्चारण किया। इस दौरान अध्यक्ष चैन सुख गोले एडवोकेट, अतुल पंडित, संदीप रस्तौगी, प्रदीप भटनागर, कमल किशोर, उमेश पाठक, सागर गुप्ता, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed