फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Post of a young man with a pistol goes viral, teacher expresses threat

Amroha News: युवक का पिस्टल के साथ पोस्ट वायरल, शिक्षिका ने जताया खतरा

Mon, 20 Jan 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 20 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Post of a young man with a pistol goes viral, teacher expresses threat
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आए युवक ने पिस्टल के साथ फेसबुक पर पोस्ट वायरल की है। इससे एक शिक्षिका दहशत में है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक शिक्षिका के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे डराने के लिए पोस्ट वायरल कर रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह मामला नौगांवा सादात क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। गांव निवासी युवक ने शनिवार को फेसबुक पर एक पोस्ट की, जिसमें कुछ युवक रात में अलाव तापते नजर आ रहे हैं। वहीं, इनमें से एक युवक दो पिस्टल दिखाते हुए नजर आ रहा है। पोस्ट के साथ हरियाणवी गाना चल रहा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं, पोस्ट वायरल होने से क्षेत्र के एक इंटर काॅलेज में तैनात शिक्षिका परेशान है। उन्होंने पोस्ट करने वाले युवक पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि 2023 में आरोपी ने शिक्षिका को प्रेमजाल में फंसा लिया था और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह करीब दो माह तक जेल में रहा था। इसके बाद जमानत पर बाहर आ गया। अब यह पोस्ट वायरल होने के बाद पीड़ित शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक उसे धमकी दे रहा है। साथ ही मुकदमे में फैसले का दबाव बना रहा है। पहले भी पीड़िता की ओर से मामले में पुलिस से शिकायत की गई, अब फिर से कार्रवाई की मांग की है। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि अभी मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पोस्ट के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed