{"_id":"5ed8186a8ebc3e905a08f243","slug":"post-master-suspended-for-alleged-irregularities-in-sukanya-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकन्या योजना में गड़बड़ी के आरोप में पोस्ट मास्टर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुकन्या योजना में गड़बड़ी के आरोप में पोस्ट मास्टर निलंबित
Thu, 04 Jun 2020 03:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 04 Jun 2020 03:08 AM IST
विज्ञापन
सुकन्या समृद्धि योजना
- फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना समेत अन्य कई खातों में गड़बड़ी करने के मामले में पोस्ट मास्टर के निलंबन का मामला सामने आया है। निलंबन की कार्रवाई काफी समय पहले ही की जा चुकी है। सुकन्या योजना में खाता खुलवाने वाले एक शख्स ने बताया कि खाते में डाली गई रकम जमा ही नहीं हुई है।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव भदौरा निवासी दीपक कुमार ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कहा कि गांव ढक्का में उप डाकघर है। वर्ष 2015 में सुकन्या योजना के तहत बड़ी बेटी आयुषि और 2016 में छोटी बेटी नैनसी का खाता खुलवाया था।
विज्ञापन
प्रतिमाह दोनों खातों में एक-एक हजार रुपये की धनराशि डाली जाती थी, लेकिन करीब एक वर्ष पूर्व पोस्ट ऑफिस पहुंचने पर गड़बड़ी की जानकारी हुई। दीपक के मुताबिक बड़ी बेटी के खाते में तीन सालों में जमा की गई में 36 हजार रुपये की धनराशि होनी चाहिए थी जबकि उसके खाते में महज तीन हजार रुपये ही जमा हो पाए थे।
विज्ञापन
इसके अलावा छोटी बेटी नैनसी के खाते में भी 36 हजार रुपये जमा हो जाने चाहिए थे लेकिन उसका खाता संख्या ही खुद आरोपी पोस्ट मास्टर के नाम से दिखाई जा रही है। वह सुकन्या योजना का खाता ही नहीं है। इस संबंध में पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों से शिकायत की गई तो उन्होंने पूर्व में ही आरोपी पोस्ट मास्टर का निलंबन किए जाने की बात की।
इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। बेटी के खाते में जमा की गई धनराशि को वापस दिया जाना चाहिए। बताया जाता है कि दीपक की ही तरह ऐसे कई मामले और भी सामने आ चुके हैं जिनके खातों में डाली गई धनराशि के साथ आरोपी पोस्टमास्टर द्वारा गड़बड़ी की गई है।
दीपक ने बताया कि आरोपी पोस्ट मास्टर ने एक दिन घर पहुंच कर दोनों बेटी के खातों की पासबुक को भी जांच कराने का हवाला देते हुए अपने साथ ले गया था। केवल उनकी फोटो स्टेट बाकी हैं।
ढक्का में पूर्व में रहे पोस्ट मास्टर पर गड़बड़ी के चलते निलंबन की कार्रवाई काफी समय पहले ही की जा चुकी है। उनके द्वारा की गई गड़बड़ी की कई शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं। जिनकी जांच की जा रही है।
-सुभाष कुमार, पोस्ट मास्टर उप डाकघर उझारी