फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   politics, police found one lac in chequeing

देहात थाना पुलिस ने पकड़े एक लाख रुपये

Wed, 11 Jan 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 11 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
politics, police found one lac in chequeing
चुनाव - फोटो : file
सर्किल पुलिस ने विधान सभा चुनाव में ब्लैैकमनी पकड़ने को सचल दल के साथ वाहनों की चेकिंग की। साथ ही वाहनों पर लगे झंडे और पंपलेट उतरवाए। देहात थाना पुलिस को हुइंई से एक लाख रुपये बरामद हुए। रुपयों को पुलिस ने सीज कर दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को लकड़ा चौराहा पर चेकिंग की।
विज्ञापन


विधान सभा चुनाव में ब्लैकमनी पकड़ने के लिए वाहनों की चेकिंग की गई। नौगावां सादात थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम संजीव यादव व सचल दल प्रभारी नंद किशोर ने बिजनौर बार्डर पर वाहनों की चेकिंग की। घंटों चली चेकिंग में कोई हूटर लगी गाड़ी सामने नहीं आई।
विज्ञापन


देहात थानाध्यक्ष मोहित चौधरी के नेतृत्व में बंबूगढ़ चेकिंग किया गया। उक्सी रायपुर के किसान राजवीर की हुंडई गाड़ी को रोक कर इससे एक लाख, दो हजार रुपये बरामद किए। उसने बताया कि इलाज के लिए रुपये ले जा रहा है। रुपयों की रसीद मांगी तो दिखा नहीं पाया। फिलहाल पुलिस ने रुपयों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसके अलावा भाजपा नेता अनुराग सैनी की गाड़ी से पुलिस ने हूटर उतरवाया। गाड़ी पर लग रहे पंपलेट उतरवाए। जोया व डिडौली में पुलिस ने हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर तलाशी ली। ब्लैकमनी पकड़ने को पुलिस ने दो पहिया और चार पहिया गाड़ियों में सवार लोगों के सामान चेक किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed