फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   political,pradhan,amroha

कूबी में देवेंद्र सिंह व चोटीपुरा से संतोष देवी चुनीं गईं प्रधान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
political,pradhan,amroha
अमरोहा। कूबी और चोटीपुरा ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर उपचुनाव के मतदान के बाद मतगणना शुक्रवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुई। मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रही। कूबी में प्रतिद्वंदी राजेंद्र सिंह को चार मतों से हराकर देवेंद्र सिंह प्रधान चुने गए, जबकि चोटीपुरा में यशवीर सिंह को 61 वोटों से हराकर संतोष देवी ग्राम प्रधान बनी। आरओ से दोनों प्रधानों को जीत का प्रमाणपत्र दिया। समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अनिल कुमार ने बताया कि जोया ब्लाक क्षेत्र के चोटीपुरा और कूबी ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए उपचुनाव का मतदान बृहस्पतिवार को हुआ था। शुक्रवार की सुबह जोया ब्लाक सभागार में मतगणना कराई गई। कूबी ग्राम पंचायत में चार प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें अंकित कुमार को केवल एक वोट मिला, जबकि केला देवी ने चार वोट हासिल किया। वहीं राजेंद्र सिंह को 388 मत मिले। देवेंद्र सिंह ने 392 वोट लेकर जीत हासिल की। इसी तरह चोटीपुरा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए छह प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन

जिसमें अनेश सिंह को दो वोट मिले। स्वाति देवी को एक, सुमित गिल को 274 मत मिले। यशवीर सिंह को 378 मत प्राप्त हुए। 439 वोट पाकर संतोष देवी प्रधान चुनी गई। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान संतोष देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी यशवीर सिंह को 61 वोटों से हराया है। एसडीएम ने बताया कि दोनों नवनिर्वाचित प्रधानों को आरओ ने जीत का प्रमाण पत्र दिया है। जीत के बाद ग्राम प्रधानों के समर्थकों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। मतगणना शांतिपूर्ण होने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुचैला कलां में पर्ची से हुआ सदस्य पद का फैसला
मंडी धनौरा। ग्राम पंचायत चुचैला कलां के वार्ड संख्या 12 में रिक्त सदस्य पद के लिए मतगणना शुक्रवार की सुबह ब्लॉक कार्यालय में हुई। दो प्रत्याशियों को एक समान मत मिलने की वजह से फैसला पर्ची के जरिए किया गया। पर्ची में शबाना सदस्य निर्वाचित घोषित की गई। वार्ड संख्या 12 में सदस्य पद के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ था। यहां कुल 701 मतदाताओं में से 397 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। चार प्रत्याशी मैदान में थे। शुक्रवार की सुबह ब्लाक कार्यालय में मतगणना हुई। मतगणना में मुनाजिर व शबाना को 190-190 मत प्राप्त हुए। कामरान को एक भी मत प्राप्त नहीं हुआ, राजेंद्र सिंह को मात्र दो वोट मिले। 15 वोट निरस्त कर दिए गए। मुनाजिर व शबाना को समान मत मिलने की वजह से पर्ची डाली गई। एक छोटे बच्चे ने डिब्बे में डाली गई पर्ची निकाली। पर्ची में शबाना का नाम आते ही उनके समर्थक खुुश हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed