फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   political leader will come in amroha since tomorrow

कल से जिले को मथना शुरू करेंगे सियासी दिग्गज

Sat, 04 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 04 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
political leader will come in amroha since tomorrow
चुनाव
विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में बड़े दिग्गज नेताओं की जनसभाओं का दौर शुरू होने वाला है। इसकी तैयारियों शुरू हो गई हैं। जहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक ही दिन में जिले में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या, योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। वहीं हैदराबाद के सांसद औवेसी भी जिले में दो जनसभाओं में गरजेंगे। बड़े नेताओं की जनसभा में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। भारी संख्या में पुलिस बल सुरक्षा में मुस्तैद रहेगा।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह पांच फरवरी को हसनपुर के नुमाइश ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आने का कार्यक्रम जारी हो गया है। वे पहली बार जनपद में चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका विधिवत कार्यक्रम प्रशासन के साथ ही पार्टी के नेताओं को मिल गया है। इसके अलावा सात फरवरी को पार्टी  के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या नौगावां विधानसभा क्षेत्र  के गांव नन्हेड़ा अल्हियारपुर      में जनसभा को संबोधित  करेंगे। हैलीकॉप्टर द्वारा नन्हेड़ा पहुंचेंगे। 

आठ फरवरी को आएंगे सीएम अमरोहा
अमरोहा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आठ फरवरी को चार विधानसभाओं में जनसभाओं को संबोधित करने आ रहे हैं। नौगावां सादात के बादशाहपुर इंटर कालेज मैदान में जनसभा होगी। इसके बाद हसनपुर में जनसभा करेंगे। यहां के बाद मडी धनौरा और आखिरी में अमरोहा में जनसभा को संबोधित करेंगे। एक ही दिन में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त करने होंगे। भारी संख्या में पुलिस बल सुरक्षा में मुस्तैद रहेगा। 

भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रम में मंच को लेकर मतभेद
हसनपुर। हसनपुर के नुमाइश ग्राउंड में पांच फरवरी को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का हेलीकॉप्टर उतरेगा। लेकिन मंच की दिशा पहले से बदली जा रही है। भाजपा नेता मंच का मुंह पूर्व दिशा की ओर बनवाना चाह रहे है। लेकिन अफसर इसे सुरक्षा की दृष्टि से गलत बता रहे हैं।

शुक्रवार को पहुंचे एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने मंच के स्थान को गलत बताते हुए नाराजगी जाहिर की। नगर अध्यक्ष अतुल गर्ग ने जिलाध्यक्ष से फोन पर मंच की स्थिति के बारे में बात की। हालांकि अभी तक मंच कहां बनेगा इस बात पर संशय बरकार है। 


औवेसी की जिले में होंगी दो जनसभा
अमरोहा। हैदराबाद के सांसद औवेसी पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जिले में दो जनसभाओं को संबोधित करने आ रहे हैं। नौ फरवरी को अमरोहा और हसनपुर में आ सकते हैं। जिले में वह दूसरी बार आएंगे। कुछ दिन पूर्व ही अमरोहा में आए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed