फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Memorandum submitted in protest against reduction in number of posts

Amroha News: पदों की संख्या में कटौती के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Thu, 05 Jun 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 05 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted in protest against reduction in number of posts
अमरोहा।
विज्ञापन

पदों की संख्या में कटौती के विरोध में सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति ने कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा। जिसमें पदों की कटौती न करते हुए रिक्त पदों को भरे जाने की मांग की।

बुधवार को सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारी इकट्ठा होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री व सिंचाई मंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर पुष्कर नाथ चौधरी को सौंपा। इसमें कहा कि विभाग द्वारा अतिमहत्वपूर्ण पदों जैसे उप राजस्व अधिकारी, जिलेदार, मुंशी, हेड मुंशी में कटौती की जा रही है। साथ ही नलकूप चालक, सीचपाल के साथ-साथ मिस्त्री कम ड्राइवर व अन्य आवश्यक पदों को समाप्त किए जाने के शासनादेश से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इसके विरोध में ही संघर्ष समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन पदों को अनुपयोगी मानने से विभाग में नहरों व राजकीय नलकूपों के संचालन, रखरखाव एवं विभागीय संपत्तियों की सुरक्षा में कठिनाई होगी। कर्मचारियों को इन पदों को समाप्त न किए जाने की मांग की है। इस दौरान सिंचाई संघ के अध्यक्ष दलजीत सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह त्यागी, शुभम त्यागी, अवनीश कुमार गौतम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed