फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police team reached on information of fight, attacked

Amroha News: झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, आठ गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Police team reached on information of fight, attacked
अमरोहा। झगड़ा और पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ही आरोपियों ने हमला बोल दिया। पुलिसकर्मियों इधर-उधर भाग कर खुद की जान बचाई। अतिरिक्त पुलिस फोर्स पहुंचने के बाद उपद्रव कर रहे आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में दोनों पक्ष के 12 नामजद समेत 22 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे देहात थानाक्षेत्र के गांव सलेमपुर हेमनगर में दो पक्षों में चारा काटने को लेकर झगड़ा हो गया। लाठी-डंडे चल गए। पथराव किया गया। सूचना मिलते ही दरोगा श्रीपाल सिंह, दरोगा धर्मपाल सिंह, रघुवीर सिंह, कांस्टेबल मुकेश कुमार, जय सिंह, अजय कुमार, देवेंद्र, शुभम पाल, अमित वर्मा मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझने का प्रयास किया तो आपसी लड़ाई छोड़कर आरोपियों ने पुलिस कर्मियों पर जान से करने के लिए से हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया। इस दौरान किसी तरह पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौके पर बुलाया गया और पथराव कर रहे आठ लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। जबकि, कुछ लोग भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम जीशान, नदीम ल, वसीम, अलाउद्दीन, रईसउद्दीन, शौकीन, तहसीन, दूल्हे बताया। इसके बाद मामले में दोनों पक्ष के 12 नामजद समेत 22 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एएसपी राजीव कुमार का कहना है कि मामले में कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।


---------
इन लोगों के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट

पुलिस के मुताबिक मामले में दरोगा श्रीपाल सिंह के तहरीर पर जीशान, नाजिम, वसीम, अलाउद्दीन, रहीसुद्दीन, शौकीन, तहसीन, दूल्हे हसन, इरशाद, हसीन, रिहान, जाहिद और 8-10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


------
इन धाराओं में दर्ज की रिपोर्ट

मामले में आईपीसी की धारा 147, 148,149, 332, 353, 307, 506 और आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed