{"_id":"658dc3d9671bffc56f048364","slug":"police-stopped-illegal-plotting-on-pond-land-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-11187-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तालाब की भूमि पर हो रही अवैध प्लाॅटिंग को पुलिस ने बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तालाब की भूमि पर हो रही अवैध प्लाॅटिंग को पुलिस ने बंद कराया
Fri, 29 Dec 2023 12:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
बछरायूं। नगर की कुंडा रोड पर स्थित तालाब की भूमि पर लोगों द्वारा भराव कर प्लाॅटिंग की जा रही है। तालाब की भूमि पर हो रही अवैध प्लाॅटिंग की शिकायत मिलने पर एसडीएम ने पुलिस को भेज कर काम बंद करा दिया। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राहत हसन ने भी जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर तालाब की भूमि पर हो रहे कब्जे की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
नगर की कुंडा रोड पर काफी बड़ा तालाब है। इस भूमि पर कस्बे के ही कुछ लोगों ने अवैध रूप से भराव करते हुए अवैध प्लाॅटिंग का काम शुरू कर दिया है। नगर के उत्तरी दिशा में स्थित मोहल्लों का गंदा पानी कुंडा तालाब में ही आकर जमा होता है। कुंडा तालाब की भूमि पर प्लाॅटिंग किए जाने से नगर की पानी की निकासी बुरी तरह प्रभावित हो गई। कई मोहल्लों में गंदा पानी भर गया और लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पालिकाध्यक्ष हाजी राहत हसन ने बताया कि कुंडा तालाब की भूमि पर किए गए जा रहे अवैध कब्जे व प्लाॅटिंग की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका से किसी प्रकार का कोई नक्शा स्वीकृत नहीं कराया गया है। शिकायत मिलने पर उपजिलाधिकारी राजीव राज ने पुलिस भेज कर प्लाॅटिंग का काम बंद करा दिया है। अधिशासी अधिकारी दीपालिका का कहना है कि तालाब की भूमि पर किसी को भी कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। तालाब की भूमि पर कब्जा कर प्लाॅटिंग करने से नागरिकों में भी रोष है।