फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police sent the mother-sons named in the murder of the rape victim to jail

दुष्कर्म पीड़िता की हत्या में नामजद मां-बेटों को पुलिस ने भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Police sent the mother-sons named in the murder of the rape victim to jail
हसनपुर/ढबारसी (अमरोहा)। आदमपुर थानाक्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद मां- बेटों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन पर दुष्कर्म पीड़िता की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप है। फिलहाल हसनपुर इंस्पेक्टर प्रकरण की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

आदमपुर के एक गांव निवासी किसान की बेटी से साथ 25 सितंबर को गांव के ही युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। इस प्रकरण में पुलिस ने पहले छेड़खानी में रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में मजिस्ट्रेट के समक्ष हुए बयानों के आधार पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई थी। एक माह बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। इसके बाद रविवार की सुबह दुष्कर्म पीड़िता किशोरी का शव खेत पर फंदे से लटका मिला था। परिजनों ने दुष्कर्म के आरोपी युवक, उसके भाई और उसकी मां के खिलाफ हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा किया था।
विज्ञापन

इस घटना की जानकारी मिलते ही एसपी पूनम और विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत कराया था। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म के आरोपी मोनू, उसके भाई सोनू और मां विमला के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी। एसपी पूनम ने बताया कि हत्या में नामजद आरोपी मोनू, उसके भाई सोनू और मां विमला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई मौत की वजह
अमरोहा। दुष्कर्म पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है। इसके अलावा उसके उसके शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं।
आदमपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में किसान की बेटी के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया था। सितंबर से लेकर अब तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। इसी बीच रविवार की सुबह दुष्कर्म पीड़िता का शव जंगल में नीम के पेड़ पर लटका हुआ मिला था। पीड़िता के परिजनों ने दुष्कर्म के आरोपी, उसके भाई और उसकी मां पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। एसपी ने लापरवाही बरतने के मामले में आदमपुर थाने के इंस्पेक्टर सतीश कुमार आर्य, सिपाही राहुल कुमार और सुमित कुमार को निलंबित कर दिया था। रविवार की देर किशोरी के शव का पोस्टमार्टम किया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम में मौत की वजह हैंगिंग आई है। उसके शरीर पर कहीं भी चोट का निशान नहीं मिला है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीड़िता की मौत की वजह हैंगिंग आई है। इस तथ्य को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जाएगी। इस मामले में नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल घटना की जांच हसनपुर इंस्पेक्टर को दी गई है।
-पूनम, एसपी अमरोहा
पुलिस का दावा 18 साल तीन महीने है मृतका की उम्र
अमरोहा। एसपी पूनम ने बताया कि परिजनों ने पीड़िता की उम्र करीब पंद्रह साल बताई थी, लेकिन वह बालिग है, प्रथम दृष्या जांच में उसकी उम्र 18 साल तीन महीने पाई गई है।

एसपी ने हसनपुर इंस्पेक्टर को सौंपी जांच
हसनपुर (अमरोहा)। पुलिस अधीक्षक पूनम ने किशोरी की मौत की घटना की जांच हसनपुर इंस्पेक्टर पीके चौहान को सौंपी है। एसपी ने साथ ही घटना की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। उधर, इस मामले की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर पीके चौहान का कहा मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। दोषियों को सजा दिलाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed