फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police searched vehicles on the highway after receiving information that Rahul Gandhi had recovered.

Amroha News: राहुल गांधी के संभल जाने की सूचना पर हाईवे पर पुलिस ने वाहनों की ली तलाशी

Wed, 27 Nov 2024 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 27 Nov 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Police searched vehicles on the highway after receiving information that Rahul Gandhi had recovered.
राहुल गांधी के संभल जाने की सूचना पर हाईवे पर पुलिस ने वाहनों की ली तलाशी - फोटो : अमरोहा
गजरौला (अमरोहा)। संभल की जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुए बवाल के बाद जिला प्रशासन अलर्ट है। उधर विपक्षी दल नेताओं ने संभल आने की सुगबुगाहट पर गजरौला हाईवे पर भी पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है। मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संभल जाने की सूचना पर पुलिस मुस्तैद हो गई। दिल्ली की दिशा से आ रहे वाहनों की पुलिस सघन चेकिंग करती रही। शाम तक पुलिस हर वाहन को रोककर उसमें पड़ताल करती रही।
विज्ञापन

दोपहर बाद पुलिस प्रशासन को सूचना मिली कि राहुल गांधी हाईवे से होकर किसी भी समय संभल की ओ निकल सकते हैं। ऐसे में हसनपुर एसडीएम सुनीता सिंह, सीओ श्वेताभ भास्कर व इंस्पेक्टर सुधीर कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस ने बैरियर लगाकर हाईवे पर वाहनों की तलाशी ली। हरेक वाहन को रोक कर देखा कि किसी में छिप कर राहुल गांधी संभल तो नहीं जा रहे हैं। सीओ ने बताया कि राहुल गांधी के संभल जाने की सूचना पर हाईवे पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। कारों के साथ निजी व रोडवेज बसों को रोककर देखा गया। उधर, एलआईयू और इंटेलिजेंस भी पल पल का अपडेट ले रही है। देर रात तक पुलिस हाईवे पर वाहनों की चेकिंग करने में जुटी रही। सीओ ने बताया कि पुलिस नेताओं के संभल जाने को लेकर अलर्ट है। किसी नेता भी संभल नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान रेंग-रेंगकर गुजरे वाहन
पुलिस की चेकिंग के चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। दिल्ली की दिशा में कुछ दूरी तक वाहनों की लाइन लग गई। करीब आधा घंटा तक जाम जैसे हालात बने रहे। इसकी वजह पुलिस द्वारा हर वाहन को रोककर चेकिंग करना रही। हालांकि, पुलिस द्वारा व्यवस्था बनाकर वाहनों को गुजारा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालक भी हैरान और परेशान नजर आए। वह पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर अपडेट लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed