{"_id":"65bd67ee3218bd87e3066c14","slug":"police-remained-alert-during-friday-prayers-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-113171-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर जुमे की नमाज के दौरान अलर्ट रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर जुमे की नमाज के दौरान अलर्ट रही पुलिस
विज्ञापन
अमरोहा। वाराणसी में ज्ञानवापी प्रकरण में न्यायालय का फैसला आने के बाद शुक्रवार को जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों पर पुलिस तैनात की गई। मिश्रित इलाकों में पुलिस फोर्स गश्त करती रही। डीएम और एसपी ने आरएएफ फोर्स के साथ शहर में पैदल मार्च कर सुरक्षा का एहसास दिलाया।
लंबे समय से चल रहे ज्ञानवापी प्रकरण में वाराणसी जिला अदालत ने हिंदू पक्ष को पूजा करने की अनुमति दी है। इसके बाद अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने हाईकोर्ट की शरण ली है। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण शुक्रवार को अमरोहा पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जुमे की नमाज के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बढ़ती गई। शहर से लेकर गांव तक एसडीएम, सीओ और थानेदार अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। नमाज के दौरान मस्जिदों पर पुलिस तैनात की गई। इसके अलावा मिश्रित और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की टीम गश्त करती रही।
दोपहर करीब एक बजे डीएम राजेश कुमार त्यागी और एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने सीओ अरुण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर सनोज प्रताप सिंह व आरएएफ फोर्स के साथ अमरोहा नगर में पैदल मार्च किया। इस दौरान आमजन, व्यापारियों, दुकानदारों से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास दिलाया। करीब दो बजे तक जिलेभर की सभी मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद पुलिस प्रशासन में राहत की सांस ली। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शहर भर में नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हुई है। ज्ञानवापी मामले को लेकर कहीं भी विरोध सामने नहीं आया है। वहीं खुफिया तंत्र भी शहर से लेकर गांव तक की गतिविधियों पर नजर बनाए रहा।