फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Rs 1.78 lakh fell from moving bike, captured camera installed intersection, police recovered it

Amroha: चलती बाइक से गिरे 1.78 लाख रुपये, चौराहे पर लगे कैमरे में हुए कैद, पुलिस ने किया बरामद

Fri, 29 Dec 2023 12:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Updated Fri, 29 Dec 2023 12:30 AM IST
सार

नौगांवा सादात थाना क्षेत्र निवासी इरफान कोल्हू पर मजदूरी करता है। वह 1.78 लाख बड़ा बाजार स्थित बैंक में जमा करने जा रहा था। अमरोहा पहुंचते ही रुपयों से भरी पॉलिथीन गिर गई। पुलिस ने सीसीटीवी में देखकर रकम बरामद कर पीड़ित को वापस कर दी।

विज्ञापन
Amroha: Rs 1.78 lakh fell from moving bike, captured camera installed intersection, police recovered it
पुलिस ने बरामद किए रुपये - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमरोहा में चलती बाइक से गिरे 1 लाख 78 हजार रुपयों को नगर कोतवाली पुलिस ने दो घंटे के भीतर बरामद कर लिया। रुपयों से भरी पॉलिथीन सड़क किनारे पड़ी मिली। पुलिस ने रुपयों को पीड़ित के सुपुर्द कर दिया है। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के सैदपुर इम्मा गांव में शौकत अली का परिवार रहता है।

विज्ञापन


उनका बेटा इरफान गन्ना कोल्हू पर मजदूरी करता है। उसने 1 लाख 78 हजार रुपये इकट्ठा कर रखे थे। बृहस्पतिवार के दोपहर 11:30 बजे इरफान बैंक में जमा करने अमरोहा नगर के बड़ा बाजार स्थित बैंक जा रहा था। अमरोहा शहर में पहुंचते ही अचानक रुपयों से भरी पॉलिथीन गिर गई।
विज्ञापन


बैंक के बाहर पहुंचने के बाद इरफान ने देखा तो उसके होश उड़ गए। रुपयों से भरी पॉलिथीन गायब थी। उसने मामले की जानकारी नगर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सनोज प्रताप सिंह, दरोगा अजेंद्र तोमर, संदीप बालियान, कांस्टेबल सूरज, नितिन कुमार और आकाश कुमार रुपयों की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीपी नगर, लकड़ा चौराहा, शाह विलायत दरगाह, जेएस हिंदू पीजी कॉलेज चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने रुपयों से भरी पॉलिथीन को सकुशल बरामद कर लिया। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रुपयों से भरी पॉलिथीन सड़क किनारे पड़ी मिली थी।


सीसीटीवी कैमरों की मदद से रुपयों को बरामद कर पीड़ित इरफान के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस द्वारा त्वरित की गई कार्रवाई की चहुंओर प्रशंसा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed