फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police put under house arrest of Congressmen going to perform Yagya in Santhalpur Gaushala

सांथलपुर गोशाला में यज्ञ करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया नजरबंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Police put under house arrest of Congressmen going to perform Yagya in Santhalpur Gaushala
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सांथलपुर गोशाला में यज्ञ करने जा रहे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारियों को पुलिस ने घर में ही नजरबंद कर लिया। उनके घर के बाहर पुलिस का पहरा बैठा दिया। कांग्रेसियों को घर से ही नहीं निकलने दिया गया। जबकि जिलेभर की गोशालाओं में भाजपाइयों ने गोवंशों की पूजा की और गुड़ खिलाया। पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को लेकर कांग्रेसियों ने कड़ी नाराजगी जताई और जबरदस्ती घर में कैद रखने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गंगेश्वरी ब्लाक क्षेत्र के सांथलपुर गोशाला में चार अगस्त को हरा चारा खाने के बाद 61 गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई थी। इसके लिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का गोवंशों की आत्मा शांति व मोक्ष प्राप्ति की कामना के लिए साथलपुर गोशाला में दस बजे यज्ञ प्रस्तावित था। सभी पदाधिकारी पदाधिकारी इसके लिए तैयारी कर रहे थे। तभी पुलिस ने जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया को उनके साथियों सहित घर में ही पुलिस बल लगा कर नजरबंद कर लिया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज तक भी शासन व प्रशासन ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इतनी बड़ी तादाद में गोवंशों की मौत कैसे और क्यों हुई। इसके लिए कौन जिम्मेदार है। सात अगस्त को कांग्रेस की महासचिव उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के आदेश पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल गोशाला में गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ही यज्ञ किए जाने की घोषण कर दी गई थी। इसलिए जन्माष्टमी के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ब्राह्मण की मौजूदगी में सामग्री आदि लेकर यज्ञ करने जा रहे थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार का यह कृत्य अधर्म से भरा है। क्योंकि यज्ञ का आयोजन रोकना हिंदू धर्म में महा पाप और सबसे बड़ा अधर्म है। हिंदू धर्म की रक्षा करने का दावा करने वाली देश व प्रदेश की सरकार यज्ञ का आयोजन रोक रही है और खुद के कार्यकर्ता गोवंशों की पूजा कर दिखावा कर रहे हैं। नजरबंद किए जाने वालों में जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया, जिला महासचिव चौधरी नरेंद्र सिंह, सत्तार सैफ़ी, अफसर अली सैफी, मनोज कटारिया, हरिओम पुष्कर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed