फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police has not been able to solve the murder mystery of two sisters till now

Amroha News: अभी तक दो बहनों की हत्या की गुत्थी नहीं सुलझा सकी पुलिस

Thu, 13 Feb 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 13 Feb 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Police has not been able to solve the murder mystery of two sisters till now
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

दो बेटियों की हत्या कर आत्महत्या की कोशिश करने की वजह को पुलिस सोनिया व कौपिन के बीच विवाद मान रही है, लेकिन दोनों के बीच विवाद क्यों और कैसे हुआ यह स्पष्ट नहीं कर सकी। परिवार के लोग भी कोई साफ वजह बताने तैयार नहीं है। पुलिस को परिजनों ने यह जरूर बताया है कि सोनिया छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करती रहती थी। अब पुलिस सोनिया के पूछताछ के बाद ही दोनों के विवाद की असली वजह साफ करने की बात कह रही है।
सोमवार को नौगांवा सादात क्षेत्र के बहादुरपुर खुर्द में रहने वाले को कौपिन की पत्नी सोनिया ने दो बेटी अनुष्का व किट्टो की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी गर्दन काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इसके बाद से सोनिया की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज जोया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। आईसीयू में भर्ती सोनिया के इर्द-गिर्द पुलिसकर्मी तैनात हैं। उधर, सोनिया के पति कौपिन ने उसके खिलाफ दोनों बेटियों की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस ने सोनिया से पूछताछ करने की कोशिश की तो उसने कुछ नहीं बताया। साथ ही उसने अपनी बहन सोनम से बात करने की इच्छा जाहिर की है। लेकिन, डॉक्टरों ने सोनिया से बातचीत करने के लिए मना कर दिया है। डॉक्टर का कहना है कि सोनिया की गर्दन पर घाव है, इसलिए बातचीत करते समय उसे दिक्कत बढ़ सकती है। ऐसी स्थिति में पुलिस ने भी सोनिया की मुलाकात उसकी बहन सोनम से नहीं कराई। पुलिस बार-बार यही दावा कर रही है कि पति कौपिन से बीच विवाद के चलते सोनिया ने यह कदम उठाया है। लेकिन, दोनों के बीच विवाद क्या है और क्यों हुआ, घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस स्पष्ट नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed