फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   police fear villege man run away

पुलिस की दहशत, घरों में ताला डाल भागे दढ़ियाल के ग्रामीण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
police fear villege man run away
ढबारसी (अमरोहा)। पुलिस पर जानलेवा हमले में 52 ग्रामीणों पर एफआईआर के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। गिरफ्तारी के डर से ग्रामीण घरों में ताला डालकर फरार हो गए हैं। पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पुलिस के डर से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

आरोप के मुताबिक बुधवार की देर शाम दरोगा राकेश कुमार, कांस्टेबल मोहनलाल, गुलफाम और कुलदीप के साथ सरकारी गाड़ी से गश्त कर रहे थे। इस दौरान दढ़ियाल गांव में 10 लोग झुंड बनाकर खड़े थे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें घर जाने के लिए कहा तो वह उग्र हो गए। उनका शोर सुनकर 30 से 35 लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर आ धमके और पुलिस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कांस्टेबल कुलदीप के सिर में लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। पुलिस ने इस मामले में 17 लोगों को नामजद और 35 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, बलवा, हत्या की कोशिश, लॉक डाउन और धारा 144 का उल्लंघन समेत कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी।। इस मामले में पुलिस 12 को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। हालांकि ग्रामीण पुलिस के आरोपों को गलत बता रहे हैं, लेकिन गिरफ्तारी के डर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। अधिकतर लोग पुलिस के डर से घरों में ताला डालकर कहीं चले गए हैं। शुक्रवार को घरों में ताले पड़े मिले और सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed