{"_id":"5748a3174f1c1b2f076917a2","slug":"police-farmer-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर में तोड़फोड़: पुलिस और किसान आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर में तोड़फोड़: पुलिस और किसान आमने-सामने
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 28 May 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
जंगल की आग से पिघली तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली समस्या से खफा किसानों की ओर से हसनपुर बिजलीघर में तोड़फोड़ और हंगामे के मामले में पुलिस और किसान आमने-सामने आ गए हैं। एक तरफ पुलिस ने आरोपी किसानों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है तो दूसरे तरफ किसान भी साथियों के पक्ष में खड़े हो गए हैं।
शुक्रवार को ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और रिपोर्ट वापस लेने की मांग की। चेतावनी दी कि, ऐसा नहीं हुआ तो एसडीएम कार्यालय पर आमरण अनशन करेंगे। कहा कि, विद्युत कनेक्शन भी काट दिए जाएं।
बृहस्पतिवार शाम को गांव झकड़ी और नूरपुर खुर्द के किसान एकत्र होकर हसनपुर बिजलीघर पहुंचे और बिजली कर्मचारियों से कहा कि पंद्रह-सोलह दिन से आपूर्ति नहीं मिल रही है। जिससे फसल सूख रही हैं। इस दौरान बिजली कर्मचारियों से नोकझोंक हो गई। आरोप है कि, इस पर भड़के किसानों ने बिजली घर में तोड़फोड़ कर डाली।
विज्ञापन
इस दौरान पहुंची पुलिस कई किसानों को कोतवाली ले आई। यहां इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इससे खफा किसान शुक्रवार को एसडीएम के पास यहां पहुंच गए और ज्ञापन देकर कहा कि किसानों के साथ गलत हुआ है।
किसान बिजली की समस्या लेकर कर्मचारियों केे पास पहुंचे तो नशे की हालत में कर्मचारियों ने किसानों से नोकझोंक की। ग्रामीणों ने मांग की कि, रिपोर्ट वापस ली जाय। बसपा के पूर्व लोकसभा प्रभारी मुजाहिद चौधरी, भारतीय किसान संघ के ब्लाक अध्यक्ष कोविंद्र, बंटी चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।