फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police caught liquor brought from Haryana with fake number plate pickup

Amroha News: फर्जी नंबर प्लेट लगी पिकअप से हरियाणा से लाई गई शराब को पुलिस ने पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Police caught liquor brought from Haryana with fake number plate pickup
मंडी धनौरा (अमरोहा)। निकाय चुनाव के दौरान बेचने के लिए हरियाणा से लाई जा रही शराब की 27 पेटी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने पीछा कर पिकअप को भी पकड़ लिया है। चालक ने पिकअप पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। थानाध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि रविवार की रात पुलिस नगर की शेरपुर चुुंगी पर चेकिंग कर रही थी। चांदपुर दिशा से आ रही एक पिकअप चालक को पुलिस ने हाथ देकर रोकने को कहा। पुलिस टीम को देखकर पिकअप चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पिकअप का पीछा कर उसे बछरायूं को जाने वाले मार्ग पर पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें हरियाणा में बनी शराब के 1350 पव्वों की 27 पेटी रखी हुई थी। पूछताछ में चालक ने अपना नाम रवि सैनी पुत्र बलराज सैनी निवासी ग्राम हैबतपुर थाना धनौरा बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को धोखा देने के लिए रवि ने गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। पूछताछ में रवि ने बताया कि निकाय चुनाव में बिक्री करने के लिए वह शराब लेकर आया था। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed