{"_id":"62c04371ace40202b34d8052","slug":"police-arrested-two-fake-excise-officials-in-amroha-s-joya","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली अधिकारियों के तेवर हुए नर्म: शराब सेल्समैन को धमकाने वाले फर्जी आबकारी अफसर गिरफ्तार, खाकी को देख निकल गई हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली अधिकारियों के तेवर हुए नर्म: शराब सेल्समैन को धमकाने वाले फर्जी आबकारी अफसर गिरफ्तार, खाकी को देख निकल गई हवा
Sat, 02 Jul 2022 06:39 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, जोया (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोया (अमरोहा)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 02 Jul 2022 06:39 PM IST
सार
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सिबोरा गांव में स्थित देशी शराब की दुकान के सेल्समैन को धमकाने वाले दो फर्जी आबकारी अधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा के जोया में देसी शराब की दुकान के सेल्समैन से भिड़ने वाले आबकारी विभाग के दो फर्जी अधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सिबोरा गांव में स्थित देशी शराब की दुकान का है। यहां पर लवकुश नाम का एक सेल्समैन है। उसका आरोप है कि गुरुवार की रात दो युवक दुकान पर पहुंचे और खुद को आबकारी विभाग का अधिकारी बताकर रौब झाड़ने लगे। सेल्समैन लवकुश ने उनसे आईकार्ड दिखाने के लिए कहा तो मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना नाम निष्कर्ष निवासी गांव राजा का सहसपुर, थाना बिलारी, जनपद मुरादाबाद और राजीव कुमार निवासी गांव रामहट, थाना अमरोहा देहात बताया। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन