फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   police action in amroha

एसपी की रिपोर्ट से खुली है पांच थानेदारों की करतूत

Sun, 02 Oct 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 02 Oct 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
police action in amroha
गाय - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की करतूत यूं ही उजागर नहीं हुई। गो सेवा आयोग के सदस्य को जनपद पुलिस ने जो रिपोर्ट उपलब्ध कराई, उस पर बाकायदा एसपी के हस्ताक्षर हैं। कहा जाए तो पुलिस कप्तान की इस रिपोर्ट ने ही पूरी पोल खोलकर रख दी है। जिसमें बरामद पशु को एक ही गोशाला में सौंपने का जिक्र था। जिससे राजधानी तक में हंगामा मचा है। उच्चाधिकारी भी हैरान हैं।
विज्ञापन


शायद कप्तान ने ये नहीं सोचा होगा कि मामला यहां तक पहुंच जाएगा। पूरा महकमा कटघरे में खड़ा है। बहरहाल अब महकमे के अधिकारी अपनों की गर्दन को बचाने में जुट गए हैं। जांच अधिकारी द्वारा पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पांच थानों द्वारा एक ही गोशाला को गोवंशीय पशु देने के मामले को लेकर पहले गो सेवा आयोग के सदस्य राहुल सिंह बिल्कुल गंभीर नहीं थे। हां, उनका बस यही सोचना था कि गोशाला अच्छी होगी, उसको इस बार अनुदान भी बढ़ाकर दिया जाएगा, लेकिन मौके पर पहुंचकर जब उन्होंने असलियत देखी तो चौंक गए थे। गोशाला की जगह में ईख पाई गई। फिर उनके जेहन में बस यही सवाल उठा कि सुपुर्दगी में दिए पशु फिर पुलिस कहां भेज रही है। उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट देखी, जिससे पुलिस का कारनामा सामने आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्य ने पूरे मामले से उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग को अवगत कराया। हैरानी की बात ये है कि रिपोर्ट में पुलिस ने पांच थानों का अगस्त माह का रिकार्ड आयोग के सदस्य को प्राप्त कराया था। इस रिपोर्ट किसी और के नहीं बल्कि खुद पुलिस अधीक्षक के हस्ताक्षर हैं। इससे कई सवालों के घेरे में खाकीधारी फंसते जा रहे हैं।


अगर पुलिस अब इस रिपोर्ट को झूठा ठहराती है तो साफ हो जाता है कि पुलिस कप्तान को अधीनस्थों ने बरगलाने का काम किया है। सही साबित करती है तो थानेदारों की गर्दन पर कार्रवाई का फंदा फंस रहा है। पूरी हकीकत तो एएसपी द्वारा शुरू की गई जांच के बाद ही सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed