{"_id":"6a4d4a0b51b488890000af27","slug":"police-accused-of-conducting-cremation-without-ascertaining-history-sheeters-religion-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-167664-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पुलिस पर हिस्ट्रीशीटर का धर्म जाने बिना दाह संस्कार कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पुलिस पर हिस्ट्रीशीटर का धर्म जाने बिना दाह संस्कार कराने का आरोप
Wed, 08 Jul 2026 12:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
सैदनगली । गोकशी के आरोपी और सैदनगली थाने के हिस्ट्रीशीटर दानिश की हत्या के बाद सोमवार की देर शाम दानिश की अस्थियां उसके घर मोहल्ला कुरैशियान पहुंचीं। परिजन अस्थियां लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
दानिश की मौत के बाद उसके परिजनों में हरियाणा पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर गहरा आक्रोश है। परिजनों का गंभीर आरोप है कि जब हरियाणा के गोहाना क्षेत्र की नहर में दानिश का शव बरामद हुआ, तो वहां की पुलिस ने संवेदनहीनता की हदें पार कर दीं। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने की जांच किए बिना ही, महज 72 घंटे का औपचारिक समय बीतते ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
परिजनों का कहना है कि हरियाणा पुलिस की इस भारी लापरवाही के कारण वे अपने बेटे का चेहरा तक नहीं देख सके और उन्हें मजबूरी में केवल उसकी अस्थियां लाकर सुपुर्द-ए-खाक करना पड़ा। परिजनों ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद, मंगलवार की सुबह गमगीन माहौल में उसकी अस्थियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पिता अनीस ने मुताबिक दानिश दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। उस पर गोकशी के कई मामले चल रहे हैं।
विज्ञापन
29 जून को अमरोहा न्यायालय में तारीख पर गया था। इसके बाद 30 जून को संभल के एक युवक ने उसे फोन कर बुलाया था, जिसके बाद वह घर से चला गया था। जान पहचान का एक युवक उसे टेंपो में बैठाकर ले गया था। एक जुलाई को फिर से संभल के एक व्यक्ति की कॉल आई थी और उसने अनीस को दिल्ली बुलाया था। दो जुलाई को अनीस दिल्ली पहुंचे थे, जहां उन्हें संभल के पक्का बाग निवासी एक युवक मिला था।
उसने अनीस को दानिश का मोबाइल सौंपते हुए बताया कि दानिश नदी में गिर गया है। दानिश का शव हरियाणा के गोहाना क्षेत्र में नहर से बरामद किया गया था। बाद में पता चला कि शव की शिनाख्त नहीं होने की स्थिति में हरियाणा की गोहाना पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
पिता का आरोप है कि दानिश की हत्या कर शव को बहाया गया है। उन्होंने संभल के दो युवकों के खिलाफ सैदनगली थाने में तहरीर दी थी। सैदनगली पुलिस के अनुसार दानिश पर गोकशी समेत 10 से अधिक मामले पंजीकृत हैं। वह थाने से हिस्ट्रीशीटर भी था।
दानिश की मौत से उसके परिवार में शोक व्याप्त है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते-बिलखते पिता अनीस ने बताया कि 24 वर्षीय दानिश उनके दस भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। वह पूरे परिवार का सहारा था लेकिन साजिश के तहत उसकी जान ले ली गई। जवान बेटे को खोने के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।