फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Plasma and platelets will be available from blood bank

ब्लड बैंक से मिलेगा प्लाज्मा, प्लेटलेट्स

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Plasma and platelets will be available from blood bank
जनपद के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द की जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में प्लाज्मा, प्लेटलेट्स-पीआरबीसी मिल सकेगा। इसके लिए तीमारदारों को मुरादाबाद, मेरठ, और दिल्ली की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। पहले जिले में कहीं भी यह व्यवस्था नहीं थी। ब्लड बैंक के पीछे ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट स्थापित होगी। इसके लिए निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। यूनिट के शुरू होते ही एक यूनिट ब्लड से चार जिंदगी बचाई जा सकेंगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की क्षमता 300 यूनिट ब्लड रखने की है। औसतन प्रतिदिन 15-20 यूनिट ब्लड की यहां खपत होती है। जनपद में अब तक यहां ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट नहीं होने के कारण एक यूनिट ब्लड एक ही मरीज के काम आता है। इसके साथ ही प्लेटलेट्स और प्लाज्मा आदि निकालने की सुविधा नहीं होने से डेंगू आदि के गंभीर मरीजों के तीमारदारों को मुरादाबाद, मेरठ और दिल्ली की दौड़ लगानी पड़ती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। ब्लड बैंक के पीछे ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट स्थापित होगी। शासन से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। स्थापित होने के बाद खून की एक यूनिट से प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, पीआरबीसी (पैक्ड रेड ब्लड सेल) और क्रॉयोप्रेसीपिटेट तैयार किए जा सकेंगे। इससे एक यूनिट खून से चार अलग-अलग मरीजों की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed