{"_id":"68c725927c189681c50b2fac","slug":"pit-formed-on-tigri-road-vehicles-stuck-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-147679-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तिगरी मार्ग पर बना गड्ढा, फंस रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तिगरी मार्ग पर बना गड्ढा, फंस रहे वाहन
Mon, 15 Sep 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
तिगरी में स्नान घाट के निकट बने गड्ढे में फंसी श्रद्धालु की कार। संवाद
गजरौला। तिगरी मार्ग पर बने गड्ढे में श्रद्धालुओं के वाहन फंस रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिला पंचायत द्वारा रास्ते की सुध नहीं लेने के कारण पितरों का तर्पण करने आ रहे श्रद्धालुओं को जलभराव से निकलना पड़ रहा है।
तिगरी गंगा मार्ग पर जलभराव व कीचड़ की समस्या बनी है। उसके आगे काफी बड़ा गड्ढा बना है। रविवार को भी गड्ढे में श्रद्धालुओं की कार समेत कई वाहन फंस गए। गांव से ट्रैक्टर बुलाकर कार को खिंचवाया गया। प्रशासन के मार्ग की सुध न लेने से श्रद्धालुओं के साथ ही पुरोहितों में आक्रोश है।
तिगरी निवासी पंडित गंगा शरण शर्मा ने बताया कि इस समय श्राद्ध चल रहे हैं। रोजाना 400-500 लोग श्राद्ध क्रिया कराने तिगरी गंगा तट पर आ रहे हैं। तटबंध से स्नान घाट तक का रास्ता जिला पंचायत का है। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
21 सितंबर को पितृ विसर्जन अमावस्या पर हजारों श्रद्धालु पितरों का तर्पण कराने के लिए गंगा में डुबकी लगाने तिगरी में आएंगे। उधर स्नान घाट पर दूर-दूर तक गंदगी के ढेर लगे हैं। जिनसे श्रद्धालुओं को स्नान करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी डॉ. राकेश कुमार यादव का कहना है कि वह इंजीनियर को भेजकर दिखवाएंगे। अमावस्या से पहले ही मार्ग को दुरुस्त करा दिया जाएगा।