{"_id":"60b28c588ebc3e34f67eb8be","slug":"pickup-vehicle-collided-with-the-bike-in-amroha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: पिकअप गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो मासूम बच्चे और नाना की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: पिकअप गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो मासूम बच्चे और नाना की मौत, दो घायल
Sun, 30 May 2021 12:17 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 30 May 2021 12:17 AM IST
सार
संभल हसनपुर मार्ग पर उझारी में मैरिज हॉल के पास सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रपाल, अंशिका की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर पहुंचाया। यहां जतिन ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के उझारी में संभल हसनपुर मार्ग पर पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार नाना और दो मासूम नातिन की मौत हो गई। जबकि दो अन्य मासूम घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में कर चालक को पकड़ लिया है। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
सैदनगली थाना इलाके के गांव ईशापुर शर्की निवासी किसान चंद्रपाल (55) पुत्र रामसुख के घर उसकी विवाहित बेटी सरोज निवासी गांव पौरारा काफी दिनों से रूकी हुई थी। उसके बच्चे अनमोल (07) व जतिन (05) यहीं पर रह रहे थे।
चंद्रपाल की दो बेटियां रजनी व सुनीता की शादी क्षेत्र के गांव खरसौली में हुई है। शनिवार को चंद्रपाल अपने नातिन अनमोल व जतिन के साथ बाइक पर सवार होकर गांव खरसौली गया था। यहां से शाम के समय वापस लौटा तो रजनी का बेटा अंकुश(10) और सुनीता की बेटी अंशिका (05) ये दोनों भी उनके साथ बाइक पर सवार होकर नाना के घर के लिए चल दिए।
विज्ञापन
जब वह संभल हसनपुर मार्ग पर उझारी में मैरिज हॉल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। मौके पर ही चंद्रपाल, अंशिका की मौत हो गई। जबकि तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर पहुंचाया। यहां जतिन ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने पिकअप कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। बाइक को टक्कर माने वाली पिकअप को कब्जे में कर लिया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-राजीव कुमार शर्मा, थाना प्रभारी सैदनगली।