फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   pichkariyan in market

धमाके के बाद बिखरेगा रंग और अबीर-गुलाल

Sun, 20 Mar 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 20 Mar 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
pichkariyan in market
अमरोहा के बाजार में दुकानों में रखे रंग। - फोटो : amar ujala
होली पर आप दुकानों पर बम और पटाखे देखकर हैरान हो जाएंगे। इस बार रंगों का त्योहार होली नजदीक आते ही बाजार रंग बिरंगी पिचकारियों से भर गया है। वहीं बम और पटाखे भी बिक रहे हैं। ये आवाज के साथ ही रंग बिरंगे अबीर गुलाल से आसपास को खुशियों से भर देंगे। बम और पटाखों के फटते ही रंग के गुबार उड़ेंगे। इन दिनों शाका लाका बूम बूम पिचकारी व रंगों भरे कैप्सूल एवं पटाखे बच्चों की खास पसंद बने हुए हैं। 
विज्ञापन


रंगों का त्योहार होली गुरुवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर बाजारों में खास तैयारी की गई है। होली का त्योहार निकट आते ही व्यापारियों ने बाजार में तरह-तरह की पिचकारियों, आकर्षक टोपियों, गुलालों एवं विभिन्न रंगों के स्टाल लगा दिए हैं। जहां बड़े लोग एवं युवक गुलाल, रंग और मशखरी टोपियों की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं शाका लाका बूम बूम और हाथी वाली पिचकारी बच्चों की खास पसंद बनी हुई है। रंगों भरे बम और पटाखे एवं कैप्शूल बाजार में पहली बार आए हैं। रंग विक्रेताओं का कहना है कि बम फटते ही रंग के गुबार उड़ेंगे।
विज्ञापन


अजय कुमार का कहना है कि शाका लाका बूम बूम व हाथी वाली पिचकारियां बच्चों की पहली पसंद हैं। इनके बाद में ही दूसरी खरीदने की सोचते हैं। आकर्षक टोपियां भी इस बार बाजार में बिक रहीं हैं।  बड़ा बाजार में रंगों की दुकान करने वाले बंटी सक्सेना कहते हैं कि रंगों भरे कैप्सूल और पटाखे पहली बार बाजार में आए हैं। किशोर व युवा वर्ग रंगों भरे कैप्सूल व पटाखों को पसंद कर रहा है। रंगों की दुकान करने वाले गजेंद्र कुमार कहते हैं कि पटाखों में रंग भरा हुआ है। छोड़ने पर रंगों की बारिश होगी। कैप्सूल में भी रंग भरा है, जो हाथ पर रगड़ने के बाद मुंह पर लगाया जाएगा। दुकानदार हरि सिंह कहते हैं कि होली का क्रेज बढ़ेगा। किशोर एवं युवा वर्ग जमकर कैप्सूल की खरीददारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली खेलते समय बरतें सावधानी
जिला अस्पताल के डा.एके जैन कहते हैं कि सभी रंग आर्टीफिशियल होते हैं। केमिकल मिलाकर इनको पक्का किया जाता है। केमिकलयुक्त रंगों से शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ता है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है। केमिकल युक्त रंगों की बजाय प्राकृतिक रंगों से होली खेलनी चाहिए। सीएचसी के नेत्र चिकित्सक पीके सारस्वत का कहना है कि होली खेलते समय आंखों का विशेष ध्यान रखें। क्योंकि रंगों में केमिकल होता है, जो आंखों के लिए खासा नुकसानदायक है।अच्छा है रंग खेलने से पहले चेहरे और हाथों पर सरसों का तेल लगा लें। इससे रंग जल्द छूट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed