फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   PHC is ready in Rakheda, waiting for one year to start

Amroha News: रखेड़ा में पीएचसी बनकर तैयार, एक वर्ष से चालू होने का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
PHC is ready in Rakheda, waiting for one year to start
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रखेड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकर तैयार हो गया है। करीब एक वर्ष से ग्रामीणों को अस्पताल के चालू होने का इंतजार है। विभागीय अधिकारियों के लापरवाही की वजह से अस्पताल चालू नहीं हो पा रहा है। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीमार होने की दशा में ग्रामीणों को दवाई लेने के लिए 10 किलोमीटर गजरौला या इतनी ही दूर हसनपुर जाना पड़ता है। पीएचसी के चालू होने से आठ से 10 गांव के ग्रामीणों को इसका फायदा पहुंचेगा।

हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव रखेड़ा में करीब एक वर्ष पहले विधायक महेंद्र खड़गवंशी के प्रयासों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया था। यह गांव गजरौला ब्लॉक क्षेत्र में आता है। बताते हैं कि पीएचसी का निर्माण कार्य पूरा हुए करीब एक वर्ष बीत गया है, लेकिन अभी तक अस्पताल का संचालन शुरू नहीं किया गया है। लिहाजा गांव में सरकारी अस्पताल होते हुए भी ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल का संचालन शुरू होने पर इसका लाभ आसपास के गांव रखेड़ा, बिजौरा, धौरिया, बिरला, दरियापुर, भीमाठीकरी, कुदैनी, कुदैना चक, फतेहपुर, वाटीपुरा, कासमाबाद, मोहम्मदाबाद के ग्रामीणों को पहुंचेगा। ग्रामीणों ने जल्द ही अस्पताल का संचालन शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

-करीब एक साल से अस्पताल बनकर तैयार है। लेकिन इसका संचालन अभी तक नहीं हो रहा है। गांव में अस्पताल होते हुए भी इसका लाभ नहीं मिल रहा। -सतवीर सिंह, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अस्पताल का संचालन शुरू न होने की वजह से दवाई लेने के लिए गजरौला की दौड़ लगानी पड़ रही है। जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। -विजय राणा, ग्रामीण


-जल्द ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रखेड़ा में स्टाफ को भेजकर इसका संचालन शुरू कराया जाएगा। अस्पताल का संचालन शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
-डॉक्टर योगेंद्र सिंह, सीएचसी प्रभारी गजरौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed