फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Peshkar's daughter Shweta Kashyap becomes judge in Moradabad court, gets 193rd rank

Amroha News: मुरादाबाद कचहरी में पेशकार की बेटी श्वेता कश्यप बनीं जज, पाई 193वीं रैंक

Fri, 01 Sep 2023 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 01 Sep 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Peshkar's daughter Shweta Kashyap becomes judge in Moradabad court, gets 193rd rank
अमरोहा। अमरोहा लॉ काॅलेज की छात्रा श्वेता कश्यप ने यूपी पीसीएस जे में सफलता हासिल कर जनपद और कॉलेज का नाम रोशन किया है। छात्रा की सफलता से स्कूल प्रशासन भी गदगद है। मूलरूप से जनपद रामपुर की रहने वालीं श्वेता कश्यप ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर परिवार को गौरवान्वित किया। बेटी की कामयाबी पर परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

मूलरूप से जनपद रामपुर निवासी श्वेता कश्यप पुत्री मनोज कुमार ने अमरोहा लॉ कॉलेज से साल 2022 में एलएलबी की परीक्षा पास की थी। श्वेता ने बुधवार को घोषित हुए नतीजों में 193वीं रैंक पाकर पीसीएस जे में सफलता हासिल की है। श्वेता के अनुसार कक्षा दस की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही उन्होंने जज बनने का ठान लिया था। उनके पिता मुरादाबाद कचहरी में पेशकार हैं। अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने जी तोड़ मेहनत की। दिल्ली में रहकर उन्होंने कोचिंग भी की। श्वेता की मां नीरू गृहणी हैं। वह चार भाई बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनका एक भाई नोएडा में नौकरी करता है, जबकि एक बहन मेकअप आर्टिस्ट हैं। छोटा भाई अभी पढ़ रहा है।
विज्ञापन

श्वेता बताती हैं उनके पिता ने जो सपना पाला हुआ था, उसको पूरा करके वह सुकून महसूस कर रहीं हैं। उनकी यह सफलता उनके माता पिता और गुरुजनों को समर्पित है। कॉलेज की डायरेक्टर ऋचा सिंह का कहना है कि श्वेता शुरू से ही पढ़ने में होशियार थी। उनकी सफलता ने कॉलेज प्रबंधन को गौरवान्वित करने का अवसर दिया है। जल्द ही कॉलेज में उनके सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed