फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   People reached the roofs to see the moon, there was a lot of fireworks

Amroha News: चांद का दीदार करने छतों पर पहुंचे लोग, जमकर हुई आतिशबाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
People reached the roofs to see the moon, there was a lot of fireworks
अमरोहा। शुक्रवार की शाम ईद के चांद का दीदार हो गया। जिले में शनिवार को ईद मनाई जाएगी। आसमान में चांद दिखा तो लोगों ने ईद की खुशी में आतिशबाजी की। सभी ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। शहर की ईदगाह में शनिवार की सुबह 7:30 बजे नमाज होगी।
विज्ञापन

ईद को लेकर कई दिनों से बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ का माहौल है। वहीं शुक्रवार की शाम को ईद का चांद देखने के लिए लोग घरों की छतों पर पहुंच गए। देर रात चांद का दीदार हुआ। इसके बाद दूसरे शहरों में चांद दिखने की खबर मिलने लगी। तमाम जगहों पर चांद देखा गया, मस्जिदों से इमामों ने शनिवार को ईद मनाने का एलान किया। ईद की घोषणा होते ही घरों में जोर शोर से तैयारियां शुरू हो गईं। देर रात तक बाजार भी गुलजार रहे। देर रात 12 बजे तक कपड़ों आदि की दुकानें खुली रहीं। बाजारों में खास रौनक देखने को मिली। लोगों ने जमकर खरीदारी की। महिलाओं, पुरुष और बच्चों ने कपड़े, जूते आदि सामान खरीदे। जामा मस्जिद के मौलाना मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी ने बताया कि ईद की नमाज ईदगाह पर सुबह 7:30 बजे होगी, जबकि इसके आधे घंटे बाद जामा मस्जिद में भी ईद की नमाज होगी। ईदगाह के बाहर सड़कों पर लोग नमाज नहीं पढे़, इसलिए यह फैसला लिया गया है। ईदगाह पर नमाज से छूटने वाले लोग आधा घंटे बाद जामा मस्जिद में नमाज अदा सकते हैं।
विज्ञापन

--------
ये रहेगा ईद की नमाज का समय
अमरोहा नगर ईदगाह पर सुबह 7:30 बजे
अमरोहा नगर जामा मस्जिद में सुबह 8:00 बजे
अमरोहा नगर शिया जामा मस्जिद में सुबह 9:00 बजे
जोया बड़ी ईदगाह पर सुबह 7:30 बजे
हसनपुर नगर की ईदगाह पर 7:15 बजे
सैदनगली ईदगाह पर सुबह 8 बजे
गजरौला में चौपला स्थिज जामा मस्जिद में सुबह 8:15 बजे
गजरौला में चौहानों वाली मस्जिद में सुबह 7:45 बजे
मंडी धनौरा की जामा मस्जिद में सुबह 8:15 बजे
कुआखेड़ा में ईदगाह पर सुबह 8:15 बजे
नौगांवा सादात में सुन्नी ईदगाह पर 8 बजे
नौगांवा सादात शिया जमामा मस्जिद में 8:30 बजे
नौगांवा सादात शिया ईदगाह पर 9:00 बजे
रजबपुर ईदगाह पर सुबह 7:45 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed