{"_id":"610d8d0c8ebc3eb7c9382535","slug":"people-reached-at-shive-temple-jpnagar-news-mbd3983995137","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरात्रि पर मंदिर और शिवालयों पर उमड़ा आस्था का सैलाब.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवरात्रि पर मंदिर और शिवालयों पर उमड़ा आस्था का सैलाब.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। सावन माह की शिवरात्रि पर शुक्रवार को मंदिर और शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने नियमों के बंधन में बंधकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिर और शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। मंदिरों पर काफी भीड़भाड़ रही। ज्यादातर श्रद्धालुओं ने घरों में पूजन कर परिवार में खुशहाली की कामना की। पुलिस और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कोरोना वायरस से बचाव का पालन कराया।
सुबह करीब पांच बजे से ही श्रद्धालु धीरे-धीरे कर मंदिर पहुंचने लगे। मंदिर हर-हर महादेव और बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। भक्तों ने प्राचीन श्रीवासुदेव तीर्थ, श्रीबाबा गंगानाथ मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर, कामनाथ महादेव मंदिर, विरासत मंदिर, चामुंडा मंदिर, गजस्थल के प्राचीन शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरों में गंगा जल और दूध से भगवान भोले का जलाभिषेक किया। कोरोना के चलते कम संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर दर्शन पूजन और जलाभिषेक किया। फल, दूध, फूल, धतूरा, भांग, दही, शहद, घी, चीनी, इत्र, चंदन, गंगाजल, सफेद फूल, धूप आदि के माध्यम से भी भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई। अधिकतर भक्तों ने घरों में पूजा कर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पुलिस और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने लाइन में लगे श्रद्धालुओं से शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी मौजूद रहा।